फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Getting electoral strategy Delhi from foreign shores

AAP की इन 11 खास सीटों पर बन रही है विदेशों से रणनीति

Thu, 05 Feb 2015 09:18 AM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
Getting electoral strategy Delhi from foreign shores

दिल्ली चुनाव के लिए राजधानी ही नहीं बल्कि विदेशों से भी चुनावी रणनीति तैयार हो रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की 11 सीटों का चुनावी प्रबंधन संभाल रखा है। प्रवासियों ने विदेशी जमीन से चुनाव की रणनीति के साथ ही वित्तीय प्रबंधन का जिम्मा भी संभाल रखा है।

विज्ञापन


दरअसल, राजधानी की 11 सीटों को सात समंदर पार बैठे प्रवासी भारतीयों ने गोद ले रखा है। इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां के उम्मीदवारों की आर्थिक स्थित कमजोर है। इन सीटों पर एनआरआई विदेशी धरती से चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


साथ ही वित्तीय प्रबंधन से लेकर प्रचार तक की पूरी रणनीति तैयार हो रही है। वहीं, दिल्ली पहुंचे विदेशी समर्थक सोशल मीडिया और नुक्कड़ नाटक के अलावा मोबाइल के जरिए वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। ‘सेल्फी विद मफलरमैन’ और भोज के जरिए चंदा इकट्ठा का काम भी इन्हीं लोगों के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 सीटों को विदेश में रह रहे आप समर्थकों ने लिया गोद

Getting electoral strategy Delhi from foreign shores

एनआरआई टीम के संयोजक वरुण गुप्ता बताते हैं कि हम लोगों से आप को वोट करने के साथ ही वित्तीय मदद करने की अपील भी कर रहे हैं। दुनिया भर में फैले आप समर्थकों तक इसकी जानकारी पहुंच गई है।

वहीं, टीम के सदस्य भास्कर सिंह ने बताया कि विदेशों में कई जगहों पर वार-रूम बनाया गया है। जहां निश्चित संख्या में लोग मतदाताओं तक फोन के जरिए पहुंचते हैं।


किराड़ी सीट को आप की शिकागो टीम ने गोद लिया है, जबकि मंगोलपुरी सीट आप की अटलांटा के पास है। दिल्ली छावनी सीट का चुनावी प्रबंधन वाशिंगटन टीम के पास है।

इसी तरह जंगपुरा कैलीफोर्निया, त्रिलोकपुरी आस्ट्रेलिया, कोंडली सिंगापुर, बाबरपुर न्यूजीलैंड, ग्रेटर कैलाश जापान, तिलक नगर टोरंटो, करावल नगर इंग्लैंड व सीएटल और शकूरबस्ती सीट को बोस्टन की टीम ने गोद रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed