{"_id":"bcdcd31db18d454695e5e2a1af4f1e2c","slug":"get-cheap-flat-on-new-year-s-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर मिलेगा सस्ते फ्लैट का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर मिलेगा सस्ते फ्लैट का तोहफा
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Thu, 25 Dec 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद नए साल पर लोगों को अंजतापुरम योजना में फ्लैटाें का तोहफा देने जा रही है। परिषद ने योजना में दो हजार एलआईजी और दो हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट लांच करने की तैयारी की है। किसानों का मुआवजा देने के बाद जमीन का कब्जे की प्रक्रिया पूरी होते ही नए साल में योजना लांच की जाएगी।
विज्ञापन
परिषद अधिकारियों का कहना है कि योजना का मुआवजा दिया जा चुका है। ऐसे में अब यहां एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट की योजना लांच करने की तैयारी है। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि योजना में तेजी लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशासन से बातचीत कर जमीन का कब्जा जल्द ही ले लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद अजंतापुरम में सस्ती योजना लांच की जाएगी। हर योजना में 10 प्रतिशत जमीन पर दुर्बल आय वर्ग के लिए मकान बनाए जाने हैं। इसी कड़ी में यहां ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में दुर्बल आय वर्ग के लिए दो हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट लांच किए जाएंगे। इन फ्लैटों का रेट छह से आठ लाख रुपये रखा जा सकता है। हालांकि अभी रेट पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।
एलआईजी योजना का रेट भी 14-16 लाख रुपये रहने के आसार हैं। फ्लैटाें का निर्माण दो साल में पूरा होगा। अगर इस माह मुआवजे का निर्णय हो जाता है तो दिवाली पर इन्हें लांच किया जा सकता है। इसके बाद ड्रॉ और अन्य कार्रवाई होगी।