{"_id":"5e245e8b8ebc3e4b403b265b","slug":"german-shepherd-dog-bite-female-doctor-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रॉपर्टी विवाद में महिला डॉक्टर पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ कटवाया, बुरी तरह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रॉपर्टी विवाद में महिला डॉक्टर पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ कटवाया, बुरी तरह जख्मी
Sun, 19 Jan 2020 07:20 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 19 Jan 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विवेक विहार इलाके की पॉश कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद की वजह से एक पड़ोसी ने महिला डॉक्टर पर अपना जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़कर उन्हें कटवा दिया। इससे 53 वर्षीय डॉ. सुमन महाजन बुरी तरह जख्मी हो गईं। कुत्ते ने उनकी टांगों के अलावा कमर पर भी काट खाया। शोर मचाने पर परिजन उन्हें बचाने आए तो आरोपी भाग गया। परिजनों ने जख्मी हालत में पीड़िता को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक डॉ. सुमन महाजन परिवार के साथ सी-ब्लॉक, विवेक विहार में रहती हैं। वह सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। परिवार में पिता डीके महाजन के अलावा अन्य सदस्य हैं। सुबह करीब 9.40 बजे सुमन घर से मंदिर जाने के लिए सीढ़ियों से उतर रही थीं। इस बीच पहली मंजिल के जीने पर पड़ोसी कुलदीप रावल पालतू कुत्ते को लेकर खड़ा था।
विज्ञापन
सुमन के मुताबिक पिछले काफी समय से उनके परिवार का कुलदीप से झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश में कुलदीप ने अपने कुत्ते को इशारा कर उनकी और दौड़ा दिया। कुत्ते ने सुमन को कई जगह काट लिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे और कुत्ते से छुड़वाकर सुमन को जीटीबी अस्पताल ले गए। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटना से सहमी हुईं हैं डॉक्टर
इस घटना के बाद से डॉ. सुमन सहमी हुई हैं। पड़ोसी के साथ विवाद के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी कुलदीप ने उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।