फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   german shepherd bitch give birth to 15 puppies.

गजब! जर्मन शेफर्ड कुतिया ने जन्मे 15 पिल्ले

Thu, 11 Sep 2014 09:57 PM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
german shepherd bitch give birth to 15 puppies.

ओल्ड फरीदाबाद में ठाकुर वाड़ा के सुनील ठाकुर की जर्मन शेफर्ड कुतिया ने एक साथ पंद्रह पिल्लों को जन्म दिया। पंद्रह पिल्लों को जन्म देने की यह घटना इलाके में कौतूहल का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


वेट्रिनरी डॉक्टर भी इतने पिल्लों के एक साथ जन्म को असाधारण बता रहे हैं। ठाकुर ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड होने का दावा करते हुए गिनीज और लिम्का बुक में दर्ज कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


सुनील ने बताया चौदह माह की जर्मन शेफर्ड कुतिया रूबी ने 3 सितंबर की शाम पंद्रह पिल्लों को जन्म दिया। आम तौर पर इस नस्ल की कुतिया छह से आठ पिल्लों को जन्म देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक संख्या में होने की वजह से सभी पिल्ले कमजोर और दुबले पतले पैदा हुए। इनमें से दो पिल्ले 3 सितंबर को ही चल बसे और एक पिल्ले की मौत 7 सितंबर को हुई। बाकी बचे सभी 12 बच्चे स्वस्थ हैं।

इस दावे से भी बड़ा है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

german shepherd bitch give birth to 15 puppies.

सुनील ने बताया कि पंद्रह पिल्लों को जन्म देने की सूचना पर सेक्टर 17 से वेट्रिनरी के डॉ. विक्की गोयल ने आकर जांच पड़ताल की थी। उन्होंने फिलहाल तीन माह तक पिल्ले किसी को भी देने से मना किया है। सुनील ने बताया कि गर्भवती रूबी को घरेलू खाना ही दिया जाता था।

वेट्रिनरी स्पेश्लिस्ट डॉ. आरके भारद्वाज ने बताया कि आम तौर पर जर्मन शेफर्ड नस्ल की कुतिया 6-8 बच्चे ही देती है। किसी कारण से रूबी के अधिक अंडाणु बन गए और सभी फर्टिलाइज हो गए। उन्होंने बताया कि इन पिल्लों की खास देखभाल जरूरी है।

हालांकि, डेली पपी नाम की वेबसाइट के अनुसार, सबसे ज्यादा 24 पिल्ले जन्म देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड एक लेब्राडोर कुतिया के नाम दर्ज है। इंग्लैंड में रहने वाले इसके मालिक के अनुसार साल 2009 में 'टिया' ने 24 पिल्लों को जन्म दिया था, जिनमें से 15 नर और 9 मादा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed