{"_id":"5c656397bdec224bc62b5716","slug":"general-vk-singh-tweets-on-pulwama-ied-attack-every-drop-of-our-soldiers-blood-will-be-avenged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का ट्वीट- जवानों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले पर पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का ट्वीट- जवानों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा
Thu, 14 Feb 2019 06:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार दोपहर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमले में 25 जवानों के शहीद होने की आशंका है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 35 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे।
विज्ञापन
इस घटना के बाद नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। इसी सिलसिले में पूर्व सेना प्रमुख और गाजियाबाद से भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह ने भी ट्वीट कर इस हमले को कायरतापूर्ण बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, एक सैनिक और भारत का एक नागरिक होने के नाते इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतों से मेरा खून खौलता है। सीआरपीएफ के 18 बहादुर जवानों ने पुलवामा में अपनी जान गंवा दी। मैं उनके निःस्वार्थ बलिदान को नमन करता हूं और ये वादा करता हूं कि जवानों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।
विज्ञापन