फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   General ticket booking shift incharge stuck in lift at New Delhi railway station

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसी जनरल टिकट बुकिंग शिफ्ट इंचार्ज, शहर भर में ढूंढते रहे अधिकारी

Mon, 27 May 2024 06:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 27 May 2024 06:55 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट बुकिंग की शिफ्ट इंचार्ज रीता रानी फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर टिकट का रोल देने के लिए गईं थीं। ऊपर आने के लिए वह लिफ्ट में गईं और लिफ्ट बीच में ही रुक गई। इस दौरान वह करीब पौने दो घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहीं। 

विज्ञापन
General ticket booking shift incharge stuck in lift at New Delhi railway station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के इसी लिफ्ट में फंसी थीं महिला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार को जनरल टिकट बुकिंग की शिफ्ट इंचार्ज दो घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहीं। ड्यूटी से उनके अचानक गायब होने के बाद पूरे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी घर तक उनकी तलाश करते रहे। किसी ने लिफ्ट का अलार्म काफी देर तक बजाने पर ध्यान दिया तो पता चला कि महिला अधिकारी लिफ्ट में फंसी हैं। मौके पर पहुंची लिफ्ट मेंटिनेस की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसने के कारण महिला अधिकारी की तबीयत खराब हो गई, वह बेहोशी की हालत में पहुंच गईं थीं। घटना से दो घंटे पहले ही लिफ्ट को ठीक कराया गया था, उसके बाद यह घटना हुई।

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ प्लेटफार्म नंबर 16 के पास अनारक्षित टिकट का कार्यालय है। रविवार को रीता रानी अनारक्षित टिकट कि शिफ्ट इंचार्ज थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर वह फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर टिकट का रोल देने के लिए गईं थी। ऊपर आने के लिए वह लिफ्ट में गईं। लिफ्ट बीच में ही रुक गई। रीता करीब 1 घंटे 45 मिनट तक लिफ्ट का अलार्म बजाती रहीं। उन्होंने अपना मोबाइल अपने कार्यालय के काउंटर पर ही छोड़ दिया था। ऐसे में वह किसी को फोन कर नहीं बता सकीं की वह लिफ्ट में फंसी हैं। वह लिफ्ट का अलार्म बजती रहीं, लेकिन आवाज बहुत कम होने और भीड़ होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट से बेहोशी की हालत में निकाली गईं रीता

रीता लिफ्ट में करीब पौने दो घंटे तक अलार्म बजाती रहीं। किसी ने लगातार अलार्म बजने की आवाज सुनी तो रेलवे स्टाफ को बताया। इसके बाद लिफ्ट के मेंटेनेंस स्टाफ को बुलाया गया। स्टाफ ने करीब 15 मिनट में रीता को रेस्क्यू कर लिफ्ट से बाहर निकाला। रीता बहुत ज्यादा घबराने के कारण बेहोशी की हालत में पहुंच गईं थीं।

विज्ञापन

दो घंटे पहले ठीक कराई गई थी लिफ्ट

रेलवे सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट आए दिन खराब हो जाती हैं। दो दिन पहले एक और अधिकारी लिफ्ट में फंस गए थे। जिस लिफ्ट में रीता फंसी थीं। उसे दो घंटे पहले ही मेंटेनेंस कंपनी ने ठीक किया था। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों को कहना है कि रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट के मेंटेनेंस का काम जॉनसन कंपनी को दिया गया है।

कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा लिफ्ट आर्लाम

घटना के बाद लिफ्ट का आर्लाम सिस्टम 24 घंटे निगरानी वाले कंट्रोल रूम से जोड़ने की बात रेलवे अधिकारी कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना जांच के आदेश दिए गए है कि देर तक आर्लाम बजने के बाद भी तुरंत प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed