{"_id":"70da9b7b789d5bd38b58f247ed357500","slug":"gda-vc-sick-swine-flu-fears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए वीसी बीमार, स्वाइन फ्लू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए वीसी बीमार, स्वाइन फ्लू की आशंका
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए वीसी ने स्वाइन फ्लू की आशंका पर एक निजी लैब में सैंपल दिया है। हालांकि बीमार होने के बाद भी भी वीसी ने बुधवार को ऑफिस में काम किया और देर शाम जीडीए की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भी शिरकत की।
विज्ञापन
मंगलवार रात वीसी संतोष यादव को हल्के बुखार के साथ जुकाम ने खासा परेशान किया। डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार सुबह-सुबह उन्होंने एक निजी लैब को नमूना दिया।
फिलहाल शहर के एक बड़े अस्पताल के चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद वीसी लोगों से खुद ही हाथ मिलाने से परहेज करते दिखे।
विज्ञापन
उधर, वीसी को फ्लू की आशंका से जीडीए अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप है। लोग फोनकर उनका हालचाल ले रहे हैं। इससे पूर्व डीएम विमल कुमार शर्मा भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
उनके अलावा जनता से जुड़े कई अधिकारी जुकाम, बुखार आदि फ्लू के लक्षणों के चलते जांच करा चुके हैं। दूसरी ओर, मौसम में ठंडक के बाद स्वाइन फ्लू का खतरा और बढ़ गया है।
बुधवार को चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए और 27 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें से एक महिला और एक पुरुष में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इन्हें मिलाकर 44 मरीजों की पुष्टि हुई है। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि 13 हजार दवाओं का और स्टॉक मंगाया गया था।
जिसमें से दस हजार एडल्ट डोज और 3 हजार चाइल्ड डोज की दवाएं थी। इस स्टॉक में से नोएडा, बागपत, हापुड़, मेरठ से दवाओं की डिमांड थी। इन सभी शहरों में दवाएं भेजी गईं हैं।