{"_id":"5c329687bdec2257022f9e14","slug":"gda-launched-1038-buildings-plan-on-january-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जनवरी को लॉन्च होगी जीडीए की 1038 भवनों की योजना, पहली बार होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जनवरी को लॉन्च होगी जीडीए की 1038 भवनों की योजना, पहली बार होंगे ऑनलाइन आवेदन
Mon, 07 Jan 2019 05:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की विभिन्न योजनाओं में फ्लैट खरीदने का लोगों के पास मौका है। प्राधिकरण की ओर से मधुबन बापूधाम, चंद्रशिला, इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी योजना में खाली 1038 भवनों की योजना अब 11 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। पहले यह योजना सात जनवरी को लॉन्च होनी थी। जीडीए ने लोगों की सहूलियत के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। फ्लैट खरीदने की चाह रखने वाले लोग 11 जनवरी से 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑनलाइन फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
जीडीए की नई योजना में सबसे ज्यादा 823 फ्लैट मधुबन बापूधाम योजना में हैं। मधुबन बापूधाम में एलआईजी चार स्टोरी भवनों की संख्या 171, दो बीएचके ए टाइप फ्लैट 157, दो बीएचके बी-टाइप फ्लैट 140, तीन बीएचके ए-टाइप फ्लैट 91, तीन बीएचके बी-टाइप फ्लैट 100, तीन बीएचके स्टडी ए-टाइप में 46, तीन बीएचके स्टडी बी-टाइप में 15 और ईडब्ल्यूएस भवनों की संख्या 103 है। मधुबन बापूधाम योजना में भवनों का अनुमानित मूल्य 5.40 लाख से 69.42 लाख रुपये तक है। फिर चंद्रशिला योजना में एचआईजी दो बीएचके प्लस स्टडी फ्लैट की संख्या 26, दो बीएचके तीन बालकनी की संख्या 12 और दो बीएचके चार बालकनी फ्लैट की संख्या 36 है।
विज्ञापन
चंद्रशिला योजना में भवनों का अनुमानित मूल्य 52.44 लाख से 67 लाख तक है। फिर इंदिरापुरम योजना में मिनी एमआईजी फ्लैट की संख्या 23 और एमआईजी फ्लैट की संख्या 15 है। यहां मिनी एमआईजी 27 लाख और एमआईजी 50 लाख का है। वैशाली योजना में एमआईजी फ्लैट की संख्या 16, एक रूम फ्लैट सेक्टर-पांच में 13, एक रूम फ्लैट सेक्टर-1 में दो है। वैशाली योजना में भवनों का मूल्य 11.42 लाख से 45 लाख रुपये तक है। आखिर में कौशांबी योजना के गंगोत्री अपार्टमेंट में एक रूम फ्लैट की संख्या 72 है। इनकी कीमत 23 लाख के करीब है।
विज्ञापन
इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन
जीडीए की विभिन्न फ्लैटों की स्कीम में लोग प्राधिकरण की वेबसाइट www.gdaghaziabad.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म भर भरकर ऑनलाइन ही सबमिट कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन दुर्बल आय वर्ग में 300 रुपये और अन्य वर्ग के 1100 रुपये है। ऑनलाइन भुगतान एचडीएफसी बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिये किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में लोगों को अपनी फोटो, आधार कार्ड की प्रति, आय प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र, पैन कार्ड, रद्द चैक की छाया प्रति अपलोड करनी होगी।