फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gave lift to couple in car both ran away with vehicle

सोच-समझकर करें मदद: लालबत्ती पर खड़े दंपती ने मांगी लिफ्ट, फिर हुआ कुछ ऐसा कि युवक को अपने फैसला पर है पछतावा

Tue, 27 Feb 2024 07:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Feb 2024 07:42 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही अन्य तकनीकी जांच कर पालम में रहने वाले आरोपी संदीप तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Gave lift to couple in car both ran away with vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बंटी और बबली को कार में लिफ्ट देना एक शख्स को भारी पड़ गया। किसी कारणवश चालक के कार से उतरते ही आरोपियों ने उनकी कार लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान की और उसे महिला मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप और कार बरामद कर ली है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी सहमति संबंध में रहते हैं। आय का कोई साधन नहीं होने की वजह से उन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी को द्वारका के रहने वाले आलोक कुमार ने कार चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार से द्वारका जा रहे थे। इसी दौरान उत्तम नगर लालबत्ती पर खड़े एक दंपती ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने दोनों को लिफ्ट दे दिया। कुछ देर जाने के बाद वह लघुशंका के लिए अपनी कार रोकी। वह बाथरूम चले गए। वापस आने पर उन्होंने देखा कि दंपती उनकी कार लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

कार में उनका लैपटॉप भी था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही अन्य तकनीकी जांच कर पालम में रहने वाले आरोपी संदीप तक पहुंच गई। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

आरोपी ने बताया कि वह अपनी महिला साथी रीना के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर कार बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने रीना को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का लैपटॉप भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि संदीप दसवीं कक्षा तक पढ़ा है जबकि रीना सातवीं तक पढ़ी है।

दोनों पालम इलाके में सहमति संबंध में रहने लगे। संदीप बेरोजगार है और शराब का आदी है। उनके पास फ्लैट का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं थे। उसके बाद दोनों ने रात में सड़क पर असहाय हालत खड़े होकर लोगों से मदद के बहाने उन्हें लूटने की साजिश रची। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed