फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gautam gambhir takes on manish sisodia, says throw away mosquitos, we will study ourselves

सिसोदिया से बोले गौतम गंभीर, 'मच्छर भगा दो साहब, पढ़ तो हम खुद लेंगे'

Sun, 18 Sep 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir takes on manish sisodia, says throw away mosquitos, we will study ourselves
गौतम गंभीर

दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से बढ़ रहे मरीज और मरने वालों की संख्या से दिल्ली में हाहाकार का माहौल है और ऐसे में न तो दिल्ली में सीएम केजरीवाल हैं ना डिप्टी ‌सीएम मनीष सिसोदिया। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आज मनीष सिसोदिया को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा है कि, 'कभी मेरी दिल्ली को पर्याप्त पानी नहीं मिलता। जब मिलता है तो मच्छर पनपने लगते हैं जो चिकनगुनिया को दावत देता है। दुख की बात तो ये है कि इसके बावजूद हमारे नेता घर वापस नहीं आते।'
विज्ञापन


गंभीर ने आगे लिखा है कि, 'अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लोग मर रहे हैं लेकिन नेता दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए स्टडी टूर पर गए हैं। स्कूल इंतजार कर सकते हैं लेकिन मौत इंतजार नहीं करेगी।'

'ये कैसी ईमानदारी जो ले रही है जान हमारी'

gautam gambhir takes on manish sisodia, says throw away mosquitos, we will study ourselves
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला

गौतम गंभीर ने आगे लिखा कि, 'क्यों न राजनीतिक फुटबॉल का खेल बंद किया जाए और मूल गवर्नेंस पर वापस आया जाए, जो मेरे ख्याल से लोगों की सेवा में है। उम्मीद है कि राजनेताओं को ये बात याद आ जाएगी।'



गंभीर ने एक ट्वीट को रीट्वीट भी किया जिसमें लिखा था, 'ये कैसी ईमानदारी जो ले रही है जान हमारी... मच्छर भगा दो साहब.. पढ़ाई हम ख़ुद कर लेंगे'

बता दें कि दिल्ली में इस समय चिकनगुनिया और डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है और डिप्टी सीएम सिसोदिया इस वक्त फिनलैंड दौरे पर हैं। इस पर उन्हें एलजी जंग ने फैक्स कर वापस आने को भी कहा था जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा।

इसके बाद सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर यह सफाई दी थी कि वह घूमने नहीं बल्कि फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था के अध्ययन के लिए फिनलैंड में हैं। इसी पर आज गौतम गंभीर ने ये ट्वीट्स किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed