सिसोदिया से बोले गौतम गंभीर, 'मच्छर भगा दो साहब, पढ़ तो हम खुद लेंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से बढ़ रहे मरीज और मरने वालों की संख्या से दिल्ली में हाहाकार का माहौल है और ऐसे में न तो दिल्ली में सीएम केजरीवाल हैं ना डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आज मनीष सिसोदिया को आड़े हाथों लिया है।
गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा है कि, 'कभी मेरी दिल्ली को पर्याप्त पानी नहीं मिलता। जब मिलता है तो मच्छर पनपने लगते हैं जो चिकनगुनिया को दावत देता है। दुख की बात तो ये है कि इसके बावजूद हमारे नेता घर वापस नहीं आते।'
Sometimes my Delhi doesn't get enuf water. Wen it does it breeds mosquitoes dat bring Chikun Gunia! Sadly not enuf 2 get r leaders bak home.
विज्ञापन विज्ञापन— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 17, 2016
गंभीर ने आगे लिखा है कि, 'अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लोग मर रहे हैं लेकिन नेता दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए स्टडी टूर पर गए हैं। स्कूल इंतजार कर सकते हैं लेकिन मौत इंतजार नहीं करेगी।'
Hospitals bursting at seams, ppl dying but politicians r on a study tour to improve delhi's education system. Schools can wait, death won't.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 17, 2016
'ये कैसी ईमानदारी जो ले रही है जान हमारी'
गौतम गंभीर ने आगे लिखा कि, 'क्यों न राजनीतिक फुटबॉल का खेल बंद किया जाए और मूल गवर्नेंस पर वापस आया जाए, जो मेरे ख्याल से लोगों की सेवा में है। उम्मीद है कि राजनेताओं को ये बात याद आ जाएगी।'
How about stoping d political footbal & returning 2 d basics of governanc which I guess is 2 serve people. Hope d politicians remember dat!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 17, 2016
गंभीर ने एक ट्वीट को रीट्वीट भी किया जिसमें लिखा था, 'ये कैसी ईमानदारी जो ले रही है जान हमारी... मच्छर भगा दो साहब.. पढ़ाई हम ख़ुद कर लेंगे'
@GautamGambhir ये कैसी ईमानदारी जो ले रही है जान हमारी... मच्छर भगा दो साहब.. पढ़ाई हम ख़ुद कर लेंगे 🙏
— Gauarv Arora (@gauravbir786) September 17, 2016
बता दें कि दिल्ली में इस समय चिकनगुनिया और डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है और डिप्टी सीएम सिसोदिया इस वक्त फिनलैंड दौरे पर हैं। इस पर उन्हें एलजी जंग ने फैक्स कर वापस आने को भी कहा था जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा।
इसके बाद सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर यह सफाई दी थी कि वह घूमने नहीं बल्कि फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था के अध्ययन के लिए फिनलैंड में हैं। इसी पर आज गौतम गंभीर ने ये ट्वीट्स किए हैं।