{"_id":"5c9073acbdec2214676aa6db","slug":"gautam-gambhir-declina-to-fight-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर गौतम गंभीर ने दिया यह जवाब, पाकिस्तान के साथ मैच पर भी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर गौतम गंभीर ने दिया यह जवाब, पाकिस्तान के साथ मैच पर भी बोले
Tue, 19 Mar 2019 10:14 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर उतरने की चर्चाओं के बीच गौतम गंभीर का जवाब आया है। उन्होंने चुनाव लड़ने की बात को खारिज कर दी है।
एक कार्यक्रम में गंभीर ने यह भी साफ किया कि उनका संन्यास लेने के बाद फिलहाल चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। वह भी उनके बारे में इस तरह की अफवाहें सुन रहे हैं, लेकिन वह इस वक्त अपने परिवार और बेटियों के साथ समय व्यतित करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल आईपीएल के दौरान स्टार स्पोटर्स पर कमेंट्री करेंगे।
साथ ही गंभीर ने एक बार फिर विश्व कप में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने की वकालत की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि भारत को भले ही दो अंक क्यों न खोने पड़ें या फिर उसे पाकिस्तान के साथ फाइनल खेलने की भी स्थिति में नहीं खेलना चाहिए।
उनके लिए देश पहले है और खेल बाद में। गंभीर ने साफ किया कि सीआरपीएफ जवानों की पुलवामा आतंकी हमले में शहादत खेलने से ज्यादा बड़ा मुद्दा है। वहीं गंभीर ने नंबर चार बल्लेबाजी क्रम पर अंबाती रायडू का समर्थन नहीं करने और इस क्रम पर दुविधा की स्थिति बनाए रखने के लिए भी टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया।

गंभीर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलने का फैसला बीसीसीआई को लेना है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय में देश पहले है। चाहें खेल हो, कला या फिर बॉलीवुड हर दिशा में पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ लेने चाहिए।
फिर चाहें इसके लिए विश्व कप में दो अंक ही क्यों गंवानें पड़े या फिर सेमीफाइनल या फाइनल ही क्यों न कुर्बान करना पड़े। यही नहीं जब गंभीर को भारत पर प्रतिबंध का हवाला दिया गया तो उन्होंने यहां तक उनकी राय में इसके लिए हर तरह से तैयार रहना चाहिए। देश के आगे हर चीज छोटी है।रायडू को दिया जाना चाहिए नंबर चार पर समर्थन
गंभीर ने कहा कि रायडू को पिछले एक साल से नंबर चार पर आजमाया जा रहा था। लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में नहीं चल पाए तो प्रयोगों का दौर शुरू हो गया।
नंबर चार का क्रम बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें दुविधा की स्थिति से काम नहीं लिया जा सकता। खुद 2011 के विश्व कप में विराट कोहली नंबर चार के क्रम पर खेले थे। फिर जब महेंद्र सिंह धोनी और शिखर धवन को टीम मैनेजमेंट की ओर से लगातार समर्थन दिया जा सकता है तो रायडू को क्यों नहीं।