फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gautam budh nagar topes in corona cases in uttar pradesh

यूपी : कोरोना मामलों में टॉप पर गौतमबुद्ध नगर, आंकड़ा 1200 के पार

Sat, 20 Jun 2020 06:32 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 20 Jun 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
gautam budh nagar topes in corona cases in uttar pradesh
नोएडा में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
यूपी में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले गौतमबुद्ध नगर जिले में सामने आए हैं। जून महीने में जिले में अब तक 846 मामले सामने आए हैं। गौतमबुद्ध नगर के बाद सबसे अधिक मामले आगरा में सामने आए हैं। यहां पर कोरोना वायरस के 584 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरूवार को गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीआर के अधिकारियों के साथ बैठक की और क्षेत्र में कोरोना वायरस के खिलाफ एक रणनीति बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जिले में 2 मरीजों की मौत, 89 नए संक्रमित 

जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत होने के साथ ही 89 नए संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1260 तक पहुंच चुका है, वहीं बृहस्पतिवार को दम तोड़ने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में कोरोना से मृतकों की संख्या 18 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शुक्रवार को जिन दो मरीजों की मरीजों की मौत हुई, वो दिल्ली के रहने वाले हैं। इसलिए इनको जनपद के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में नहीं जोड़ा जाएगा। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को ही 56 लोग कोरोना से ठीक होकर घर गए हैं। नए संक्रमितों में से 24 की रिपोर्ट निजी लैब से 65 की सरकारी लैब से आई है। जिले में अब तक 660 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऐसे में फिलहाल 584 एक्टिव केस हैं।

 सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया दिल्ली के सुखदेव विहार में निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग और विकास पुरी में रहने वाली युवती की मौत निजी अस्पताल में हुई है। युवक की मौत का कारण शुगर व हाइपरटेंशन समेत अन्य बीमारी थी। वहीं युवती गर्भवती थी। इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


वहीं, बृहस्पतिवार को दम तोडने वाली 2 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक छिजारसी और दूसरी दादरी की रहने वाली है। नए संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है, ताकि उनकी जांच कराई जा सकें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 89 मरीजों में से 81 मरीजों की सैंपलिंग साधारण फ्लू के लक्षण दिखने पर हुई थी। चार स्वास्थ्य कर्मियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed