फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gautam budh nagar noida coronavirus latest updates three new cases toll reaches to 362

गौतमबुद्धनगर में तीन नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 362 हुई 

Tue, 26 May 2020 06:36 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 26 May 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
gautam budh nagar noida coronavirus latest updates three new cases toll reaches to 362
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

गौतमबुद्धनगर में मंगलवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। जबकि 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अबतक 244 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में अभी 113 एक्टिव मामले हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 362 हो गई है। 

विज्ञापन


ग्रेनो से 53 और नोएडा से 250 लोगों को उत्तराखंड भेजा
जिला प्रशासन ने मंगलवार को उत्तराखंड के 303 लोगों को यूपी रोडवेज की बसों से घर भेज दिया। इन लोगों को मुजफ्फरनगर छोड़ा गया। वहां से उत्तराखंड रोडवेज की बसें लेकर जाएंगी। इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। एक बस में 26 लोगों को बैठाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले में फंसे उत्तराखंड के लोगों से पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार को पंजीकरण करने वाले सभी लोगों को ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट और नोएडा में बस डिपो में बुलाया गया। नोएडा डिपो में 250 लोग पहुंचे। जबकि, एक्सपो मार्ट में 53 लोग पहुंचे। यहां सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई। ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि कुल 12 बसों में लोगों को भेजा गया है। ग्रेनो डिपो की दो बसों में 53 लोगों को भेजा गया है। सुरक्षा के लिए बसों में पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी और मध्य प्रदेश के 600 से अधिक लोगों को भेजा
एआरएम लव कुमार ने बताया कि 20 बसों में 600 से अधिक यात्रियों को भेजा गया। यूपी के गोरखपुर, कानपुर, झांसी, महोबा समेत अन्य जिलों में श्रमिकों को भेजा गया। वहीं, मध्य प्रदेश के श्रमिकों को छतरपुर जिले में छोड़ा जा रहा है। वहां से स्थानीय सरकार श्रमिकों को उनके घर भेज रही है। जेवर विधायक से मदद मांग कर रहे श्रमिकों को भी डिपो से भेजा रहा है। मंगलवार को 23 बसों से श्रमिकों को अलग-अगल जिलों में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed