फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gautam Buddha Nagar dm shares link for students stuck in lockdown for travelling to home

गौतमबुद्धनगर में फंसे छात्रों को घर भेजने के लिए करना होगा आवेदन, प्रशासन ने शुरू की तैयारी 

Fri, 01 May 2020 07:45 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 01 May 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar dm shares link for students stuck in lockdown for travelling to home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
लॉकडाउन में फंसे छात्रों को घर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। फंसे छात्रों को जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।  जिला प्रशासन उनके जाने की व्यवस्था होने के साथ ही उनसे संपर्क करके रवाना करेगा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि फंसे छात्रों को घर भेजने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक को सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

छात्र ट्वीट में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। इसमें उनकी जानकारी भरी जाएगी, जिसमें छात्र को अपना नाम, आयु, अभिभावक का संपर्क नंबर, किस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। आधार कार्ड नंबर, मूल पता, जनपद का स्थानीय पता, स्थायी निवास, स्थायी निवास का जनपद, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र को उसके मूल पते पर भेजने की व्यवस्था होने के बाद जिला प्रशासन के जरिए उसके फोन पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। छात्रों को घर के लिए रवाना किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed