{"_id":"5700c8f74f1c1b420cc81128","slug":"gaurav-arora-of-noida-won-mister-india-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर इंडिया तो जीत लिया अब दोगुनी मेहनत से करेंगे एग्जाम की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्टर इंडिया तो जीत लिया अब दोगुनी मेहनत से करेंगे एग्जाम की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
मिस्टर इंडिया गौरव अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्टर यूपी के बाद मिस्टर इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुके गौरव अरोड़ा अब मिस्टर एशिया बनने की तैयारी में जुट गए हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने सपने को भी पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
एमिटी विश्वविद्यालय के बीए तीसरे साल के छात्र गौरव अपने परिवार के साथ सेक्टर-53 स्थित कंचनजंघा अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 18 साल की उम्र से ही उन्होंने फिटनेस की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
जिम में मेहनत करने के अलावा सुबह की सैर का नियम बनाया। कड़ी मेहनत ने उन्हें मिस्टर यूपी के बाद मिस्टर इंडिया में स्वर्ण दिलाया। गौरव ने बताया कि अब उनका लक्ष्य मिस्टर एशिया बनना है।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता इसी साल जून माह में शुरू होगी। संभव है कि यह प्रतियोगिता चीन में होगी। जिसके लिए सिर्फ दो माह ही बचे हैं। वहीं 27 अप्रैल से बीए की परीक्षा भी शुरू हो रही है। इसके लिए उन्होंने अपना टाइम टेबल तैयार कर लिया है।
परीक्षा होने तक वह अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देंगे। जबकि दिन में एक ही बार जिम जाएंगे। परीक्षा समाप्त होते ही दो बार जिम जाना शुरू कर देंगे।