Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, माता वैष्णो देवी के लिए आज रात चलेगी नई दिल्ली से गतिशक्ति ट्रेन
ट्रेन संख्या 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली से कटड़ा के लिए शुक्रवार को देर रात 11:30 बजे रवाना होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र के दिनों में माता वैष्णव देवी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ गई है। इस वजह से इस दिशा में चलने वाली सभी नियमित ट्रेन फुल है। इसे देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पूरब दिशा में जानने वाले लोगों की तादाद को देखते हुए आनंद विहार स्टेशन से कटिहार, सहरसा और जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी। इससे आम जनता को राहत मिलेगी।
ट्रेन संख्या 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली से कटड़ा के लिए शुक्रवार को देर रात 11:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली 22 अक्तूबर को शाम 6:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी। वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
पूरब दिशा में चलने वाली अनारक्षित ट्रेन
ट्रेन संख्या 04048 आनंद विहार टर्मिनल–कटिहार अनारक्षित स्पेशल 8, 11, 14 और 17 नवंबर को शाम 3:30 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 04047 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल 9, 12, 15 और 18 नवंबर को चलेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी।
ट्रेन संख्या 04052 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा अनारक्षित स्पेशल 8, 11,14 और 17 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04051 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल 10, 13, 16 और 19 नवंबर को चलेगी। मार्ग में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 9,12,15 और 18 नवंबर को सुबह 8:30 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 04057 जयनगर- आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 10,13,16 और 19 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन पूर्वाहन 11 बजे चलेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहरेगी।