{"_id":"9af1c48671742a8dbcd5066f53a93534","slug":"gas-cylinder-was-reduced-pandemonium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस में मिली घटतौली, हंगामा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस में मिली घटतौली, हंगामा हुआ
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसियों से ग्राहकों को कम गैस दी जा रही है। बुधवार को राजनगर एक्सटेंशन में सिलेंडर में घटतौली मिलने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। ग्राहकों का आरोप था कि एजेंसी की गाड़ी राजनगर एक्सटेंशन आती है।
विज्ञापन
ग्राहकों को जब सिलेंडर मिलता है तो उसमें घटतौली होती है। हर बार यही शिकायत होती है पर कार्रवाई कुछ नहीं होती। इधर, राजनगर एक्सटेंशन में एक भी गैस एजेंसी न होने से परेशानी भी होती है।
विज्ञापन
मोहन नगर की जगदंबा गैस एजेंसी से राजनगर एक्सटेंशन और मोरटा क्षेत्र में सप्लाई होती है। मोरटा निवासी विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार को जब सिलेंडर लेकर गाड़ी आई तो हॉकर बिना तौले ही सिलेंडर देना लगा।
विज्ञापन
इसका विरोध करने के बाद जब सिलेंडर तौला गया तो कई सिलेंडर में एक से दो किलोग्राम तक गैस कम थी। ग्राहकों ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने भी कुछ नहीं किया।
वहीं, गैस एजेंसी के पवन यादव का कहना है कि ग्राहकों को कम गैस दी जा रही है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। यदि हॉकर गड़बड़ी कर रहे हैं तो वह इसकी जांच कराएंगे।
इधर पहले भी कई गैस एजेंसियां में घटतौली पकड़ी गई है। विधिक माप विभाग की टीम ने बीते दिनों पटेल नगर सेकंड में एक गैस एजेंसी की गाड़ी की जांच की तो 6 सिलेंडरों में 300 ग्राम से 2 किलोग्राम तक गैस कम पाई गई।