फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gargi College incident high court issues notice to centre cbi delhi police on plea seeking cbi probe

गार्गी कॉलेज : छात्राओं से छेड़छाड़ मामले की हाईकोर्ट ने केंद्र-CBI-दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

Mon, 17 Feb 2020 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 Feb 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Gargi College incident high court issues notice to centre cbi delhi police on plea seeking cbi probe
गार्गी कॉलेज - फोटो : social media

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में बीते 6 फरवरी को आयोजित फेस्टिवल में बाहरी लोगों द्वारा छात्राओं के साथ की गई छेड़छाड़ मामले की हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने केंद्र सरकार, सीबीआई और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। वकील एमएल शर्मा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सीबीआई जांच के निर्देश देने की मांग की गई है।

विज्ञापन


अदालत ने इस मामले में तीनों पक्षों से अपने जवाब दाखिल करने को कहा है और इस केस की सुनवाई 30 अप्रैल तक स्थगित कर दी है। बता दें कि न्यायमूर्ति जीएस सिस्तनी और सी हरि शंकर की पीठ गार्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर अभियोजन पक्ष सुनने के बाद ही तीनों पक्षों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया है कि बाहरी लोगों ने जबरन कॉलेज में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कॉलजे की प्रधानाचार्य की ओर से छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ के बावजूद आरोपियों को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि एक ट्रक में सवार होकर आए लोग कॉलेज के बाहर उतरे और फिर कॉलेज के गार्ड को धकेलते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गए। इस घटना के बाद छात्राओं ने कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि साकेत कोर्ट ने 10 आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत प्रदान कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed