{"_id":"4bc7d9bc8d29725211542fb6757983ec","slug":"garbage-collection-paving-the-way-for-recovery-of-user-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा कलेक्शन-यूजर चार्ज वसूलने का रास्ता साफ\t","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा कलेक्शन-यूजर चार्ज वसूलने का रास्ता साफ
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम जल्द ही शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू करेगा। बोर्ड मीटिंग में हंगामे के बावजूद प्रस्ताव पास होने के बाद अब बैठक में अध्यक्षता करने वाले सीनियर पार्षद अनिल स्वामी ने मिनिट्स पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इस योजना के शहर में लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि लोगों को इस सुविधा के लिए जेब ढीली कर यूजर चार्ज चुकाना होगा। निगम ने यूजर चार्ज की दरें भी तय कर दी हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के सर्विस लेवल बेंच मार्क के मुताबिक नगर निगम को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करना जरूरी है। यह प्रस्ताव लंबे समय से लागू किए जाने का प्रयास चल रहा था, लेकिन अड़चनें आने की वजह से लागू नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
अब नगर निगम बोर्ड से इस प्रस्ताव को सहमति मिल गई है। अब इसे शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। शासन की सहमति मिलने के बाद नगर निगम निविदा जारी कर प्राइवेट कंपनियों को कॉल करेगा।
योजना को नए साल से लागू करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, पार्षद अनिल स्वामी ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन योजना को लागू करने के लिए प्राइवेट फर्म को कॉल किया जाएगा। जो फर्म सबसे कम रेट पर काम करने को तैयार होगी, उसके साथ एमओयू साइन किया जाएगा।
पीपीपी मॉडल पर लागू होगी योजना
कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण की योजना पीपीपी मॉडल पर लागू की जाएगी। नगर निगम के साथ करार करने के बाद प्राइवेट संस्था कूड़े को घरों से कलेक्ट कर सीधे डंपिंग यार्ड तक पहुंचाएगी।
इसके लिए नगर निगम संस्था को भुगतान नहीं करेगी। यूजर चार्ज वसूलकर संस्था अपना खर्च निकालेगी।
प्रस्तावित यूजर चार्ज प्रतिमाह
आवासीय भवन-70 रुपये
दुकान-100 रुपये
औद्योगिक इकाई-500 रुपये