{"_id":"67a06b9d9dd852dd6409b7c2","slug":"gangster-joginder-arrested-after-extradition-from-philippines-more-than-37-cases-registered-in-five-states-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gangster Joginder: फिलीपीन से प्रत्यर्पण के बाद गैंगस्टर जोगिंदर गिरफ्तार, ढाई दशक से अपराध की दुनिया से नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangster Joginder: फिलीपीन से प्रत्यर्पण के बाद गैंगस्टर जोगिंदर गिरफ्तार, ढाई दशक से अपराध की दुनिया से नाता
Mon, 03 Feb 2025 12:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:39 PM IST
सार
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग 50 से ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूल चुका है। 1999 में उसने कैथल के एक पत्रकार परमानंद गोयल की हत्या की थी। 2005 में जेल में रहते हुए उसने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह डॉक्टरों, ठेकेदारों, शराब कारोबारियों व दूसरे लोगों से वसूली करता था।
विज्ञापन
जोगिंदर ग्योंग
- फोटो : सीबीआई/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन को फिलीपीन से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार व यूपी में लूट, हत्या व फिरौती मांगने के 37 से अधिक मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर था।
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने 25 अक्तूबर, 2024 को इंटरपोल से जोगिंदर के खिलाफ नोटिस जारी कराया था, जिसके आधार पर फिलीपीन के आव्रजन ब्यूरो (पीबीआई) ने उसे बैकोलोड शहर से गिरफ्तार कर बैंकॉक के रास्ते दिल्ली भेजा।
हरियाणा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे पकड़ लिया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला से रंगदारी मांगने के बाद जोगिंदर सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी। हरियाणा पुलिस ने उस पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बिहार के सांसद संजय यादव से भी उसने 20 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पटना पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

जोगिंदर ग्योंग का ढाई दशक से अपराध की दुनिया से नाता, 15 केस में हो चुकी है सजा
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग 50 से ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूल चुका है। 1999 में उसने कैथल के एक पत्रकार परमानंद गोयल की हत्या की थी। 2005 में जेल में रहते हुए उसने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह डॉक्टरों, ठेकेदारों, शराब कारोबारियों व दूसरे लोगों से वसूली करता था।
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग 50 से ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूल चुका है। 1999 में उसने कैथल के एक पत्रकार परमानंद गोयल की हत्या की थी। 2005 में जेल में रहते हुए उसने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह डॉक्टरों, ठेकेदारों, शराब कारोबारियों व दूसरे लोगों से वसूली करता था।
गैंगस्टर कौशल चौधरी से नजदीकियों की वजह से उसने कई हत्याएं करवाईं। इनमें पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अध्यक्ष विक्की, गुरलाल बराड़ और कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल की हत्या भी शामिल है। पांच हत्याओं समेत कुल 15 मामलों में उसे दोषी करार देकर सजा भी सुनाई जा चुकी है।
सुरजेवाला पर भी था भाई की हत्या कराने का शक
ग्योंग बंधु सुरजेवाला को अपना दुश्मन मानते थे। सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर होने पर जोगिंद्र को शक था कि उसके भाई का एनकाउंटर करवाने में रणदीप सुरजेवाला का हाथ है। भाई की मौत के छह महीने बाद उसने सुरजेवाला को धमकी दी थी। इस मामले में उस पर कैथल में केस भी दर्ज हुआ था।

दिल्ली पुलिस बोली- गैंगस्टर-आतंकी गठजोड़ के संचालन में कर रहा था मदद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि विदेश में बैठे आतंकी गैंगस्टरों से हाथ मिला रहे हैं। उनकी टीम लंबे समय से आपराधिक-आतंकी गठजोड़ के खिलाफ काम कर रही है। जोगिंदर इसी गैंगस्टर-आतंकी गठजोड़ के संचालन में मदद कर रहा था। फिलीपीन भागने के बाद उसने अपनी फर्जी आईडी तैयार कर ली थी और वहां अपना नेटवर्क खड़ा किया था।

वह गैंगस्टर अर्श डल्ला, बंबीहा व लक्की पटेल से जुड़ गया था। उन्होंने बताया कि विदेश में बैठे लक्की पाटिल और अर्श डल्ला प्रतिबंधित खालिस्तानी टाइगर फोर्स (केटीएफ) को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं।