फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster Goldie Brar demands extortion money of Rs 2 crore from real estate businessman

Delhi : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रियल एस्टेट कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी

Sun, 01 Sep 2024 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 06:29 AM IST
सार

गैंगस्टर ने पीड़ित कारोबारी को फोन कर उससे दो करोड़ रुपये की मांग की और पैसा नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Gangster Goldie Brar demands extortion money of Rs 2 crore from real estate businessman
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत विहार इलाके में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक रियल एस्टेट कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। गैंगस्टर ने पीड़ित कारोबारी को फोन कर उससे दो करोड़ रुपये की मांग की और पैसा नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच कर फोन पर धमकी आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी अपने परिवार के साथ वसंत विहार स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनके फोन के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया। उसने दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। कारोबारी के पैसे नहीं होने की बात कहने पर फोन करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। उन्होंने बताया कि फोन आने के बाद वह काफी डरे हुए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला के कई यूनिट को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा में लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बादली, झज्जर, हरियाणा निवासी विक्रम उर्फ मोनू और राकेश उर्फ सांड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तमंचा और आठ कारतूस बरामद किए हैं। 


आरोपी विक्रम की हरियाणा पुलिस को काफी समय से तलाश थी। भिवानी में विक्रम के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुए थे। दोनों की गिरफ्तारी से हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट की छह वारदातों को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी टीम लूटपाट की वारदातों में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस बीच उनकी टीम को सूचना मिली कि विक्रम नामक बदमाश सेक्टर-14, द्वारका में आने वाला है। खबर मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। टीम ने द्वारका से विक्रम और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। 

पूछताछ के दौरान उन्होंने लूटपाट की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपी गांव के सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा पास है। विक्रम ने गांव के संदीप नामक बदमाश के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। उसके खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में कई मामले दर्ज हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed