फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster found doing ultrasound in Baghpat

Gurugram: बागपत में अल्ट्रासाउंड करता मिला गैंगेस्टर, नौ हजार में बताया गर्भ में लड़का या लड़की; तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 08:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Mar 2025 08:19 PM IST
सार

गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बागपत के खेकड़ा स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मारा छापा है। चिकित्सक, गैंगेस्टर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन
Gangster found doing ultrasound in Baghpat
अल्ट्रासाउंड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी के साथ बागपत के खेकड़ा कस्बे के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंड़ाफोड़ किया।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान गैंगस्टर का आरोपी गर्भवती महिलाओं का भ्रूण लिंग जांच करता मिला। टीम ने पूछताछ के बाद गैंगस्टर व चिकित्सक समेत तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जांच में अल्ट्रासाउंड सेंटर गैंगस्टर के नाम पर ही पंजीकृत मिला। गिरोह 15 से 20 हजार रुपये में भ्रूण की जांच करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन गुरुग्राम डॉ. अल्का को सूचना मिली थी कि बागपत के खेकड़ा कस्बा स्थित श्री श्याम अल्ट्रासाउंड सेंटर में अपराधिक प्रवत्ति के लोगों द्वारा भ्रूण लिंग परीक्षण कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि करने के लिए टीम बागपत खेकड़ा पहुंची और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मियों को साथ लेकर छापेमारी की। पीसीपीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित धनखड़ ने बताया कि गुरुग्राम टीम ने स्थानीय सीएचसी से मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित गुप्ता के साथ टीम ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया। 

विज्ञापन

डिकोय महिला को 15 हजार रुपये दिए गए और नोटों के नंबर पहले ही नोट कर लिए थे। डिकोय महिला अपने नकली पति के साथ केंद्र के काउंटर पर 500 रुपये जमा करके अंदर गई तो डॉ. गौरव गुप्ता कुर्सी पर बैठे थे। जबकि, सचिन नाम का व्यक्ति अल्ट्रासाउंड करता मिला। डिकोय महिला ने अपना अल्ट्रासाउंड करवाया और लिंग जांच करने का अनुरोध किया। सचिन ने साढ़े 9 हजार रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड करने के बाद गर्भ में लड़की होने की बात कही।

तभी महिला का इशारा मिलते ही टीम ने केंद्र में छापा मारा और डॉ. गौरव गुप्ता, सचिन व आदर्श कुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सचिन ने 10 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने की बात कबूली, जिसमें से 6 अल्ट्रासाउंड के फॉर्म एफ बरामद किए गए। टीम ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन सील करके केंद्र स्वामी के सुपुर्द कर दिया। टीम ने केंद्र स्वामी सचिन प्रजापति पुत्र शिवपाल, डॉ. गौरव गुप्ता पुत्र एमके गुप्ता व आदर्श कुमार पुत्र पिंकू शर्मा को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय थाने में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

गैंगस्टर के नाम पर पीसीपीएनडीटी रजिस्ट्रेशन
टीम को कार्रवाई के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्र के अंदर डॉ. गौरव गुप्ता मिले, लेकिन अल्ट्रासाउंड सचिन नाम का युवक कर रहा था। पूछताछ में चिकित्सक ने टीम को बताया कि सचिन केंद्र स्वामी है, इसलिए वह अल्ट्रासाउंड कर रहा है। टीम की जांच में सामने आया कि सेंटर स्वामी सचिन के संरक्षण में भ्रूण लिंग जांच का गैर कानूनी कार्य चल रहा था। पीसीपीएनडीटी रजिस्ट्रेशन सचिन के नाम पर पंजीकृत है।

कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे अराजकतत्व
श्री श्याम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामार कार्रवाई के दौरान टीम को रोकने के प्रयास हुए। खुद को घिरा देखकर आरोपी सचिन ने अपने समर्थन में तपेश उर्फ विनय समेत अन्य कई अपराधिक गतिविधियों वाले व्यक्तियों को सूचना देकर बुला लिया। अराजकतत्व टीम पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगे। पुलिस के फटकारने पर सभी मौके देखकर खिसक गए।

गाजियाबाद एवं बागपत में सचिन पर कई आपराधिक मुकदमे 
स्थानीय पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी सचिन के खिलाफ गाजियाबाद एवं बागपत जिला में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सचिन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। इसके बावजूद वह अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है।

बागपत के खेकड़ा कस्बे में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण केंद्र की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम की टीम ने छापेमारी करके चिकित्सक समेत तीन लोगों को पकड़ा है। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए यह अनैतिक कार्य किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -डॉ. अल्का, सिविल सर्जन गुरुग्राम

पढ़ें- बेरहम बुआ:  खुद चलाई मोटरसाइकिल... साथी से भतीजे को रुकवाकर मरवाई गोली; पुलिस पूछताछ में उगले हर राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed