{"_id":"c05017aec91b2fb00dc415868eb8efdd","slug":"gangster-ashok-rathi-in-police-custody-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर अशोक राठी फिर पुलिस के शिकंजे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर अशोक राठी फिर पुलिस के शिकंजे में
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 27 Mar 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाला गैंगेस्टर अशोक राठी चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही उसको भगाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले उसके साथी विनोद को भी पुलिस ने दबोच लिया। अब इस मामले में मोहित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अशोक की गिरफ्तारी के लिए गुड़गांव पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही थी। इसके तहत उसके गांव अलीपुर के अलावा आसपास के गांवों में छापेमारी की जा रही थी। मंगलवार की देर रात पुलिस को उसके भोंडसी स्थित बीएसएफ कैंपस के आसपास होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) विवेक शर्मा के मुताबिक भोंडसी थाना पुलिस की टीम ने योजना बनाकर अशोक और उसके एक साथी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। फरार होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस के अनुसार, अशोक पर गुड़गांव पुलिस में अलग-अलग थानों में 26 संगीन मामले दर्ज हैं। उसे आजीवन कारावास की सजा मिली हुई है। विवेक शर्मा के मुताबिक उसके अन्य साथी मोहित की तलाश जारी है।
विज्ञापन
योजनाबद्ध तरीके से गायब हुआ था अशोक
मेरठ जेल में सजा काट रहे अशोक राठी को दो दिन पहले मेरठ पुलिस के दो हेड कांस्टेबल रमेश और राकेश सिंह पेशी के लिए सोहना अदालत लेकर आए थे। इसमें पूरी योजनाबद्ध तरीके के साथ अशोक ने इंडिका कार में पुलिसकर्मियों के साथ पेशी के लिए आया।
पेशी के बाद सोहना-अलवर रोड स्थित एक होटल पर अशोक ने गाड़ी रुकवाते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के साथ शराब पी। पुलिसकर्मियों को शराब के पूरी तरह नशे में देखकर वह अपने दो साथियों के साथ यहां से फरार हो गया था। इसके बाद दोनों आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार करने के बाद गुड़गांव पुलिस के आला अधिकारी सर्च अभियान में जुट गए थे।