फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster accused in 20 cases in Delhi-Haryana arrested by police after two years

Delhi NCR News: रोहतक के लिए उपयोगी दिल्ली-हरियाणा में 20 मामलों का आरोपी गैंगस्टर दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे के पास पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास 35 वर्षीय एक गैंगस्टर रवींद्र देसवाल उर्फ छोटा को गिरफ्तार किया है। ये गैंगस्टर दिल्ली और हरियाणा में लगभग 20 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी हरियाणा के रोहतक का निवासी है और कृष्ण गहता गिरोह का सदस्य है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा रवींद्र टोल प्लाजा पर काम करते हुए लगातार स्थान बदल लेता था। पुलिस को चकमा देने के लिए परिचितों के नाम से मोबाइल इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर पवन कुमार व एसआई राजाराम की टीम ने 24 जनवरी को पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास कुछ देर तक पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक यह गिरफ्तारी फरार गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों को पकड़ने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत की गई।
रवींद्र लगभग दो साल पहले जमानत पर रिहा होने के बाद फरार था और कम से कम तीन मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस के अनुसार अन्य मामलों में भी उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे और कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस ने कहा कि चार हफ्ते तक गुरुग्राम, सोनीपत एवं रोहतक में करीब 25 स्थानों पर उसकी आवाजाही की पुष्टि करने एवं सघन निगरानी के बाद पुलिस टीम ने उसे 24 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। रवींद्र को वर्ष 2018 में हरियाणा पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ 32 लाख रुपये की डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपी कई मामलों में शामिल रहा है-
पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, रोहतक और कुरुक्षेत्र जिलों तथा दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण, शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में वह शामिल रहा है। पूछताछ में देसवाल ने बताया कि उसने कक्षा 10 तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह अपने गांव के एक बदमाश व कई मामलों में शामिल रहे अशोक डोगा के संपर्क में आया। अशोक डोगा के जरिये वह कृष्ण गहता गैंग में शामिल हो गया। यह गैंग ज़्यादातर लोगों को लूटने में शामिल था; वह गांव की लड़ाई से हुई हत्या में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed