{"_id":"3817fbfe1245a29c80877ddcc683f60c","slug":"gangrape-in-car-by-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर दो भाइयों ने लूट ली अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लिफ्ट देकर दो भाइयों ने लूट ली अस्मत
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 01 Mar 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर की महिला ने दो सगे भाइयों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दोनों भाइयों ने कार में लिफ्ट देकर भूड़ चौराहे के पास बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
कोतवाली देहात पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। नगर निवासी महिला का कहना है कि उसकी ससुराल गाजियाबाद में है।
10 दिसंबर 13 को वह नगर स्थित मायके से गाजियाबाद जाने के लिए भूड़ चौराहे पर जा रही थी। तभी उसके परिचित दो लड़कों ने उसे लिफ्ट देने के लिए कहा, वह दोनों लड़कों के साथ कार में बैठकर भूड़ चौराहे की ओर चली गई।
आरोप है कि भूड़ चौराहे से कुछ दूर एक बाग में ले जाकर दोनों भाइयों ने उससे बलात्कार किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला और दोनों आरोपी नगर क्षेत्र के हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।