फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrape case Abducted from Delhi: Questions about women's statements from Technical Surveillance

दिल्ली से अपहरण कर गैंगरेप मामला : टेक्नीकल सर्विलांस से महिला के बयान पर उठे सवाल

Sat, 18 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली Updated Sat, 18 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
Gangrape case Abducted from Delhi: Questions about women's statements from Technical Surveillance
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के हौजखास इलाके से अपहरण कर ग्रेटर नोएडा ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस से महिला के बयानों पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का दावा है कि महिला के बयान और टेक्नीकल सर्विलांस एक-दूसरे के उलट हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस अब तक टैक्सी चालक व उसके साथी का कुछ पता नहीं लगा पाई है। पुलिस घटना वाली जगह की पहचान व मौका मुआयना कराने के लिए बृहस्पतिवार को महिला को ग्रेटर नोएडा ले गई थी। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि महिला के बयान के बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल की जो लोकेशन निकाली बयान के विपरीत आ रही थी। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर महिला के बयानों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में दर्ज फुटेज को खंगाला जा रहा है

Gangrape case Abducted from Delhi: Questions about women's statements from Technical Surveillance
demo pic

​उन्होंने कहा कि महिला ने अपने बयानों में दोनों आरोपियों का जो हुलिया बताया है उस आधार पर उनको पकडने की कोशिश की जा रही है। टैक्सी की भी तलाश की जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि क्राइम सीन का भी मौका मुआयना किया गया है। इसके अलावा पीड़िता ने हौजखास से लेकर ग्रेटर नोएडा तक ले जाने का जो रूट बताया है उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 12 बजे टैक्सी ली थी और रात डेढ़ बजे उसके साथ ग्रेटर नोएडा के परी चौक में सामूहिक        दुष्कर्म हुआ।

पुलिस अधिकारी इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि रात में महिला को रूट कैसे याद हो गया। पीड़ित महिला की करीब नौ महीने पहले शादी हुई थी। गौरतलब है कि रोहिणी की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि वह मेंहदीपुर बालाजी जाने के लिए 14 नवंबर की शाम सराय कालेखां बस अड्डे पहुंची थी।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस जांच में सहयोग देगी 

Gangrape case Abducted from Delhi: Questions about women's statements from Technical Surveillance
प्रतीकात्मक तस्वीर
यहां पर उसे मेंहदीपुरी बालाजी की बस नहीं मिली तो वह वापस रोहिणी लौट रही थी। हौजखास इलाके में वह दूसरे ऑटो का इंतजार कर रही थी। यहां से टैक्सी चालक अपने साथी के साथ उसे डरा धमकाकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक ले गया और वहां दोनों ने उससे टैक्सी में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसकी ज्वेलरी व कैश भी लूटकर ले गए थे। 

एसपी ग्रामीण सुनीति ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला ग्रेटर नोएडा पुलिस के पास मदद मांगने नहीं पहुंची है। वहीं, इस मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने ग्रेनो पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग मांगती है तो उन्हें पूरी तरह से सहयोग दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed