फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangahar to show US President Yamuna 

ट्रंप का दौराः अमेरिका के राष्ट्रपति को गंगनहर दिखाएगी ‘यमुना’

Thu, 20 Feb 2020 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gangahar to show US President Yamuna 
24 फरवरी को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान आगरा में ताजमहल देखने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान यमुना नदी की सुंदरता बढ़ाने के लिए गंगनहर से सिंचाई विभाग इसके लिए 500 क्यूसेक पानी यमुना नदी को उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए डीएम ने सिंचाई विभाग के अफ सरों को पानी छोड़े जाने के लिए निर्देशित किया है। यह पानी मांट शाखा के गंग नहर कोट एस्केप के जरिए भेजा जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


फरवरी में ही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भारत के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह आगरा के ताजमहल का भी दीदार करेंगें। वहीं, इस समय यमुना नदी में पानी कम और गंदा होने के कारण सरकार परेशान थी। लेकिन सरकार ने इसका तोड़ निकालते हुए सिंचाई विभाग से यमुना नदी में पानी छोड़ने का आदेश दिया है। जिसको लेकर विभाग यमुना नदी में कोट एक्सेप के जरिए 500 क्यूसेक पानी निरंतर उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पानी मांट शाखा ऊपरी गंगा नगर के किमी 177.500 पर दाएं से देहरा जो जनपद हापुड़ से निकली है। कोट स्केप मॉट शाखा के किमी 17.000 पर लेफ्ट बैंक से जनपद गौतमबुद्ध से निकलती है। कोट स्केप के माध्यम से 500 क्यूसेक पानी हवालिया ड्रेन में उत्प्रवाहित कर हिंडन नदी के द्वारा यमुना नदी ओखला बैराज के 40 किमी डाउन स्ट्रीम में गिरता है। इसके बाद सीधे पानी आगरा के लिए चला जाएगा। 

यह पानी तीन चार दिन पूर्व छोड़ा जा चुका है, लेकिन अभी आगरा स्थित यमुना नदी तक पहुंचने में समय लग जाएगा। सिंचाई विभाग के अफसरों के अनुसार जब तक अमेरिका के राष्ट्रपति आगरा पहुंचेगे तब तक पानी यमुना में पहुंच जाएगा। बताया कि यह पानी जब तक ट्रम्प आगरा रहेंगे तब तक छोड़ा जाता रहेगा। बता दें कि सिंचाई विभाग की गंग नहर का पानी हरिद्वार से होकर आता है। इस वजह से पानी काफी हद तक साफ है। बताया जा रहा है कि पानी साफ होने के कारण यमुना नदी में एक तो पानी बढ़ जाएगा और गंदगी भी नीचे बैठ जाएगी।


जनपद की सिंचाई होगी प्रभावित
500 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ने पर जनपद की सिंचाई काफी हद तक प्रभावित होगी। करीब एक सप्ताह तक किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा।

शासन का आदेश है कि सिंचाई विभाग से 500 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा जाए। इसके लिए सिंचाई विभाग के अफसरों को आदेश दे दिए गए हैं। पानी छोड़ा जा चुका है।
- रविंद्र कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed