बुकिंग शुरु: पैकिंग में उपलब्ध है गंगाजल, 15 से 22 रुपये है कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकिया अब डाक के साथ अब पवित्र गंगाजल जनता तक पहुंचाने का कार्य भी करेगें। केन्द्र सरकार नई योजना मंगलवार से शुरू हो गई।
इसके तहत डाकघरों के काउंटरों पर डाक के साथ साथ अब गंगाजल भी बेचा जाएगा। पोस्ट ऑफिस में बोतलबंद गंगाजल 200 और 400 एमएल की पेकिंग में उपलब्ध है।
जिसका मूल्य 15 रूपये और 22 रूपये रखा गया है।
गंगाजल खरीदने में लोगों की खासी रुचि
एनआईटी स्थित प्रधान डाकघर में गंगाजल मंगलवार से उपलब्ध हो गया। डाकखाने तक पहुंचने में असमर्थ लोगों को फोन पर बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की सुविधा भी डाक विभाग ने दी है।
प्रधान डाकघर के अधीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश प्रधान डाकखानों में गंगाजल की बोतले पहुंच चुकी हैं।
पहले दिन लोगों ने डाकघर से गंगाजल खरीदने में खासी रुचि दिखाई।