फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang war in Subhash Place Delhi.

दिल्ली के सुभाष प्लेस में गैंगवार, एक की मौत

Sun, 24 Aug 2014 09:59 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
Gang war in Subhash Place Delhi.

दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में रविवार तड़के राजधानी के दो गैंगस्टर नीरज बवाना और नीतू दबोदिया गैंग के सदस्यों का आमना सामना हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर गोलीबारी हुई।

विज्ञापन


जिसमें नीतू दबोदिया गैंग का अनिल उर्फ लीला (23) की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग जख्मी हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना के बाद तीन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से पुलिस को एक पजेरो कार, आईटेन कार, दो पिस्टल और कई राउंड कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एन संबंदन ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दोनों गैंग रविवार तड़के तीन बजे सुभाष प्लेस के रोड संख्या 44 के पास आमने सामने आ गए। इन गैंगों के बीच पहले से रंजिश चल रही है।

गैंगवार में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Gang war in Subhash Place Delhi.

पुलिस के मुताबिक एक गिरोह के सदस्य का प्रॉपर्टी को लेकर स्थानीय किसी व्यक्ति से झगड़ा चल रहा था। वह अपने गिरोह के साथ उससे झगड़ा करने के लिए आया था। लेकिन इस बात की जानकारी दूसरे गैंग को मिल गई और वह भी इस विवाद में कूद गए। नीतू दबोदिया गैंग की ओर से पांच लोग थे, जबकि नीरज बवाना गैंग की ओर चार लोग थे।

विवाद होने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से 15 राउंड गोलियां चली। गोलीबारी में नीतू दबोदिया गैंग का अनिल उर्फ लीला, प्रदीप दहिया, अंशुल घायल हो गए, वहीं दूसरे गैंग से रघु घायल हो गया।

गैंगवार की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके से नीरज बवाना गिरोह के दो सदस्यों अशोक और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। घायलों में अनिल की मौत हो गई।

वह नजफगढ़ के कैर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि घटना के बाद नीतू दबोदिया गैंग का अंजुम और सोनू के अलावा नीरज बवाना गिरोह का नवीन भागने में सफल रहे। सुभाष प्लेस पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed