{"_id":"66613ee5ee966004700d5887","slug":"gang-war-between-miscreants-in-tihar-jail-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार, बदमाशों ने धारदार हथियार से किया कैदी पर हमला; यहीं बंद हैं केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार, बदमाशों ने धारदार हथियार से किया कैदी पर हमला; यहीं बंद हैं केजरीवाल
Thu, 06 Jun 2024 10:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:15 AM IST
सार
तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार में गोगी गैंग के बदमाश हितेश पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने हितेश पर हमला किया।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार में गोगी गैंग के बदमाश हितेश पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने हितेश पर हमला किया। हितेश की हालत नाजुक है और घायल कैदी का दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हितेश पर गौरव और गुरिंदर नाम के बदमाशों ने हमला किया है, जो हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में जेल में बंद हैं। हितेश पर बवाना थाना में हत्या का मामला दर्ज है और वह 2019 से तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन