फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang war averted in Delhi Two members of Sunny Sai gang arrested

दिल्ली में टला गैंगवार: सनी साई गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, प्रतिद्वंद्वी गैंग पर हमला करने की फिराक में थे

Sun, 21 Sep 2025 07:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 07:28 PM IST
सार

दोनों करीब दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुए थे और फिर से गैंगवार की फिराक में थे। इस गैंग का सरगना सनी साई फिलहाल मेरठ जेल में बंद है। यह गैंग हत्या, लूट और वसूली के अपराधों में संलिप्त है।

विज्ञापन
Gang war averted in Delhi Two members of Sunny Sai gang arrested
दिल्ली पुलिस ने दो बदमाश किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में संगठित अपराध पर कार्रवाई करते हुए सनी साई गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपने प्रतिद्वंदी गैंग के बदमाशों पर हमला करने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने इनसे अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि बदमाशों से दो अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी से शहर में होने वाली एक बड़ी गैंगवार की साजिश को नाकाम हो गई। दोनों आरोपी हाल ही में जेल से रिहा हुए थे और प्रतिद्वंद्वी गुटों से बदला लेने की फिराक में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुक्खप्रीत उर्फ माफिया और शमशाद अली उर्फ पहलवान के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शमशाद से एक पिस्तौल और दो कारतूस और सुक्खप्रीत के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। 
 
विज्ञापन

डीसीपी के निर्देश पर पुलिस टीम लंबे समय से गैंग की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों कुख्यात अपराधी हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित थे।

दोनों करीब दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुए थे और फिर से गैंगवार की फिराक में थे। इस गैंग का सरगना सनी साई फिलहाल मेरठ जेल में बंद है। यह गैंग हत्या, लूट और वसूली के अपराधों में संलिप्त है। इसकी सलाम त्यागी व सद्दाम गौरी गुटों से दुश्मनी चल रही है। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुक्खप्रीत नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और 2019 में एक स्कूल से निकाल दिया गया था। वह 2020 में तिलक विहार में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। शमशाद ने भी नौवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और शराब के अवैध कारोबार से जुड़ गया। वह 2023 में सोने की ईंटों की लूट के मामले में भी जेल जा चुका है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed