{"_id":"66613fd95baaa4c3750e0c5e","slug":"gang-selling-fake-medicines-for-cancer-and-sugar-busted-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विदेश से भारत में आ रही थीं कैंसर की नकली दवाएं, सीरिया के एक नागरिक समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विदेश से भारत में आ रही थीं कैंसर की नकली दवाएं, सीरिया के एक नागरिक समेत चार गिरफ्तार
Fri, 07 Jun 2024 03:24 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:24 AM IST
सार
तुर्की, मिस्र व सीरिया से भारत में कैंसर और मधुमेह की नकली दवाओं की आपूर्ति के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सीरिया के नागरिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्की, मिस्र व सीरिया से भारत में कैंसर और मधुमेह की नकली दवाओं की आपूर्ति के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सीरिया के नागरिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार करोड़ की नकली दवाएं बरामद की गई हैं। आरोपी तीन साल से विदेशों से नकली दवाएं सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भागीरथ प्लेस में श्रीराम इंटरनेशनल ट्रेडर शॉप नाम से दवा की दुकान चलाने वाला नवीन आर्य, कैंसर पीड़ितों को लाने वाला व टैरी व्हाइट लाइफ केयर का संचालक सौरभ गर्ग, करण खनेजा और सीरियाई नागरिक मोनिर अहमद हैं। मोनिर ही नवीन आर्य, सौरभ गर्ग और करण खनेजा को नकली दवाएं बेचता था। आरोपी ये दवाएं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, आगरा व लखनऊ में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
असली की आड़ में करते थे नकली दवा की सप्लाई : साइबर सेल में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को सूचना मिली थी कि दिल्ली व एनसीआर के इलाके में कुछ थोक व खुदरा दवा विक्रेता नकली और अपंजीकृत जीवनरक्षक और कैंसररोधी दवाएं और लाइफस्टाइल दवाएं बेच रहे हैं। इनमें नोवार्टिस कंपनी की रेवोलेड, कीट्रुडा, मर्क केजीजीए की एर्बिटक्स, नोवो नॉर्डिस्क कंपनी की ओजेम्पिक और लेनविमा शामिल हैं। आरोपी असली दवा की आड़ में नकली दवाओं की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
सेहत से खिलवाड़ करने वालों का बड़ा कारोबार
दिल्ली-एनसीआर में नकली दवाओं के जरिये सेहत से खिलवाड़ करने वालों का बड़ा कारोबार है। करीब एक साल पहले ट्रोनिका सिटी में यूपी के औषधि सुरक्षा विभाग व दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कैंसर की नकली दवाओं के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये दवाएं बांग्लादेश व श्रीलंका की कंपनियां बनाती थीं। इसी साल मार्च में दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी में दर्द निवारक, मधुमेह, माइग्रेन की नकली दवाओं व एंटीबायोटिक के साथ दस आरोपी धरे गए थे। उनसे एक करोड़ की दवाएं जब्त हुई थीं।