{"_id":"59c65f0a4f1c1bac688b60d8","slug":"gang-rape-with-nurse-near-national-highway-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जंगल में ले जाकर नर्स के साथ गैंगरेप, वारदात के बाद नग्न हालत में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जंगल में ले जाकर नर्स के साथ गैंगरेप, वारदात के बाद नग्न हालत में छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में बीपीओ में काम करने वाली लड़की के साथ चलती कार में गैंग रेप की घटना के बाद एक ही दिन में यह दूसरा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। खबर मिली है कि गाजियाबाद इलाके में एक नर्स के साथ जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया गया है।
विज्ञापन
डेमो पिक
यहां सिहानी गेट इलाके में बीती रात एक नर्स के साथ गैंग रेप किया गया है। वह गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के एक निजी अस्पताल में काम करती है। बीती रात काम खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी कि तभी दो लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और जंगल में लेकर गए, जहां बारी-बारी से दोनों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया।
इतनी ही नहीं, लड़की से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसे नग्न हालत में सिकरोड़ गांव के पास जंगल में फेंक दिया गया। पीड़ित सुबह तक वही पड़ी रही और जैसे तैसे वहां से परिवार के पास गई और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
गैंगरेप के बारे में पता चलते ही परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस में की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अब आरोपियों की तलाश के दावे कर रही है। वहीं पुलिस लड़की के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली जा रही है।
अभी तक आरोपियों का सुराग पुलिस के पास नहीं है। पीड़ित काफी डरी हुई है। साफ़ है एनसीआर के मनचले लगातार वारदात अंजाम दे रहे हैं जबकि इन मामलो में कोई गिरफ्तारी नहीं होने से सवाल ये भी है की यूपी में योगी की पुलिस क्या कर रही है ?
वहीं गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एचएएन सिंह ने कहा "हम पास के सीसीटीवी भी स्कैन कर रहे हैं और स्थानीय सूत्रों से मदद ले रहे हैं। दोषी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे"।