चलती कार में गैंगरेप, वीडियो बनाकर फेंका बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। चलती कार में गैंगरेप के बाद आरोपी युवती को कार से बाहर फेंक कर फरार हो गए। आरोपी युवती को प्लॉट दिखाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर ले गए थे।
इतना ही नहीं, गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया है। रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज की गई है। पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली 29 वर्षीय रीना (बदला हुआ नाम) सेक्टर-27 में रहती हैं। वह रियल एस्टेट कंपनी में काम करती हैं।
आरोपियों और युवती के परिवार में है रंजिश
रीना के मुताबिक चंद्रशेखर और जितेंद्र नाम के दो लोग बीते मंगलवार प्लॉट दिखाने के बहाने अपनी कार में हापुड़ की तरफ ले गए और उससे चलती कार में गैंगरेप किया।
आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में शाम करीब साढ़े सात बजे उसे हापुड़ में नहर के पास फेंककर भाग गए। इसके बाद युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
डीएसपी अरविंद यादव ने बताया कि आरोपी युवती के परिचित हैं और बुलंदशहर के ही रहने वाले हैं। दोनों के परिवारों में आपसी रंजिश चल रही है।
ये भी पढ़ें :
खेल की दुनिया में प्रियंका गांधी की बेटी मिराया ने दिखाया कमाल
चार लड़के करते रहे दुष्कर्म, छूटने पर खोला और भी दर्दनाक सच
देवांश के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान, पूरे शरीर पर नहीं थे कपड़े
ऑटो एक्सपो में शर्मिंदा होने से बचीं आलिया, विराट ने की मदद
ब्रेन डेड युवक का दिल पहुंचा दिल्ली, बची 4 जिंदगी