फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang of thieves enter into clothing store

महिला चोरों के गैंग ने दुकान में घुस की वारदात

Sat, 15 Aug 2015 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Aug 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
Gang of thieves enter into clothing store

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के जगत फार्म में शुक्रवार को मजदूरी करने वाली पांच महिलाएं एक कपड़े की दुकान से कई टी शर्ट अपने कपड़ों में छिपाकर ले जाने लगी। दुकानदार ने शोर मचाया और उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि उनके साथ की एक महिला कपड़ों को लेकर भाग गई जिसे पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक जगत फार्म में आदित्य कुमार का बुक स्टोर है और उन्होंने दुकान में बच्चों के कपड़े भी रखे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह अपनी शॉप पर बैठे थे और उसी समय पांच मजदूर महिलाएं आई और उन्होंने बच्चों के कपड़े पसंद करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उक्त महिलाओं ने करीब 20 टी शर्ट और लोअर अपने साथ एक महिला को दे दिए। जबकि एक-दो, एक-दो कपड़े अपने कपड़ों में छिपा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कपड़े नहीं लिए और चल दी जब दुकानदार ने देखा कि महिलाओं ने तो कपड़े भी नहीं लिए, लेकिन टीर्शट आदि कम हो गई तो उसने शोर मचाया और आसपास के दुकानदारों के साथ महिलाओं को घेर लिया गया मगर उस समय केवल चार महिलाएं ही थीं।


महिलाओं की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से पांच टी शर्ट और लोअर मिले। दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया और सभी को उनके हवाले कर दिया। सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed