फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang making fake note busted in mewat, one arrested

मेवात में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 05 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
gang making fake note busted in mewat, one arrested
पकड़ा गया आरोपी

नकली नोट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सीआईए के जवानों ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक बदमाश को सीआईए की टीम ने रविवार सुबह पिनगवां के पास से दबोच कर इसके पास से दो-दो हजार के पांच नकली नोट बरामद किए हैं। जबकि गिरोह का मास्टर माइंड फरार है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार सीआईए इंचार्ज रतनलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि पटाकपुर पुन्हाना के मुबारिक एवं उसका भाई जाकिर दोनों मिलकर गांव में दो -दो हजार के नोट छापते हैं और इन नोटों को ये हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान में बेचकर कर काफी पैसा कमा रहे हैं। मुखबिर ने इनको बताया पिनगवां-पुन्हाना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गिरोह के मास्टर माइंड मुब्बा उर्फ मुबारिक का भाई जाकिर अपने एक एजेंट को दो-दो हजार के नकली नोट देने के लिए खड़ा है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज रतनलाल, सब इंसपेक्टर बशीर अहमद, एएसआई कमल प्रकाश, मोहनलाल, धर्मेंद्र,जयसिंह, की टेकचंद  टीम ने पिगनवां -पुन्हाना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर दबिश देकर जाकिर को दबोचने की कोशिश की तो यह पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन सीआईए के जवानों ने भागकर  इसे दबोच लिया। पुलिस ने इसके पास से दो-दो हजार के पांच नोट बरामद करने के साथ-साथ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस एवं एक वाहन की फर्जी रजिस्ट्रेशन कॉपी  बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर जाकिर ने बताया कि उसका भाई मुबारिक पिछले कई महीनों से दो-दो हजार के नकली नोट छापने का धंधा कर  रहा है। उसने काफी लोगों को दो-दो हजार के नोट दिए हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुब्बा उर्फ मुबारिक उसके भाई जाकिर निवासी पटाकपुर पुन्हाना, आरिफ निवासी नकनपुर पुन्हाना हालाबाद पिनगवां, जिम्मी उर्फ जमशेद, मुबीन , इलियास निवासियान ढा़णा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed