फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang involved in stealing vehicles by making fake keys busted, two arrested

Delhi NCR News: नकली चाबी बनाकर वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
-पिस्टल और करोड़ों की गाड़ियां बरामद, अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला की पुलिस ने नकली चाबी बनाकर वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा चार गाड़ी, एक इंजन, दो नकली चाबी, तीन जोड़े फर्जी नंबर प्लेट और कुछ उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
बदमाशों की पहचान संगम विहार निवासी अशरफ सुल्तान और बिलासपुर, छत्तीसगढ़ निवासी इरशाद उर्फ बाबा के रूप में हुई है। अशरफ पर पहले से ही 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वाहन चोरी करने के आरोप में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। वहीं, इरशाद चोरी के वाहनों की फरोख्त करने का कारोबार करता था। इस पर पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया के अनुसार, 10 जुलाई को पुलिस को वाहन चोरों की सूचना मिली। सूचना के अनुसार हाल ही में जेल से बाहर आए अशरफ दिल्ली से वाहन चोरी कर मेरठ में उसके पुर्जे अलग कर पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बेच रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गाजीपुर स्थित नाला रोड के पास उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान अशरफ एक सफेद कार से आते हुए दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब उसकी वाहन की जांच की तो पता चला कि कार राज पार्क इलाके से चोरी की गई है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह वाहन चोरी करने के बाद उसके पुर्जे को अलग करने के लिए मेरठ भेज देता था ताकि कार की पहचान न हो सके। बाद में वह इसे अपने सहयोगी इरशाद के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में बेच देता था। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर दबिश देकर इरशाद को भी छत्तीसगढ़ दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य साथियों और वाहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed