फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang involved in buying and selling of newborn babies exposed and four including three women arrested

आरोपी महिला ने खोला राज: ऐसे करते थे दंपती से नवजात का सौदा, दिल्ली-UP और पंजाब तक फैला था नेटवर्क; चार पकड़े

Wed, 10 Apr 2024 06:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 06:22 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार हो गए हैं। बाहरी जिला की नांगलोई थाना पुलिस ने गैंग का खुलासा किया है। दो शिशु मुक्त कराए गए। एक आरोपी बेचने की फिराक में थे। दूसरा शिशु चंडीगढ़ में एक दंपती के पास से मुक्त कराया गया।

विज्ञापन
Gang involved in buying and selling of newborn babies exposed and four including three women arrested
बच्चा चोर गैंग में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवजात बच्चों की देशभर में तस्करी करने वाले एक मानव तस्करी गिरोह को बाहरी जिला की नांगलोई थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, यूपी, पंजाब के अलावा हरियाणा समेत कई राज्यों में फैला हुआ है।

विज्ञापन

दो मासूमों को कराया मुक्त
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो मासूम नवजात बच्चियों को मुक्त कराया है। एक बच्ची को आरोपी पंजाब के फाजिल्का से लाए थे। इसको यूपी में बेचने की तैयारी थी, लेकिन सौदा न होने पर उसे दिल्ली में बेचा जा रहा था। दूसरी बच्ची को पुलिस ने चंडीगढ़ के एक दंपती के पास से मुक्त कराया है। आरोपियों ने इस बच्ची का ढाई लाख रुपये में सौदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से हुए आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तिहाड़ गांव, दिल्ली निवासी गैंग सरगना हसमीत कौर (37), इसका पति गुरमीत सिंह (41), दल्लूपुरा, मयूर विहार दिल्ली निवासी मरियम (30) और निहाल विहार, दिल्ली निवासी नैना (24) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और कुछ रकम बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने चार को पकड़ा
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि उनकी टीम को दो अप्रैल की शाम को सूचना मिली थी कि नवजात बच्चों की तस्करी में शामिल गैंग सोनिया अस्पताल नांगलोई के पास मौजूद है। थाना प्रभारी राजेश कुमार व अन्यों की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में महिला ने खोला मुंह
इनके पास 15 से 20 दिन की एक नवजात बच्ची मिली। शुरुआत में महिला बच्ची को अपना बताती रही। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला टूट गई। उसने बताया कि बच्ची को गिरोह फाजिल्का, पंजाब से लेकर आया है। बच्ची को आगे यूपी में बेचा जाना था, लेकिन वहां सौदा न होने पर दिल्ली में एक पार्टी को ढूंढकर बच्ची उनको देनी थी।

गिरोह ने किया खुलासा
पूछताछ के दौरान गिरोह ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने चंद ही दिनों पूर्व चंडीगढ़ के एक दंपती को ढाई लाख रुपये में तीन माह की बच्ची बेची है। आरोपियों से पूछताछ के बाद एक टीम को फौरन चंडीगढ़ भेजकर उनके पास से नवजात बच्ची को बरामद कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed