फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang coming from Gujarat to Delhi and stealing buses exposed, four arrested

Delhi NCR News: गुजरात से दिल्ली आकर बसों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये के जेवरात, पिघला हुआ सोना, चांदी और 86 हजार कैश बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने सोने के कंगन बेचने वाले ज्वेलर को भी दबोचा, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने गुजरात से दिल्ली आकर बसों में चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की पहचान दओदिया दीपु भाई, अभिषेक, अरुणा बेन और श्वेता के रूप में हुई है। वहीं, ज्वेलर की पहचान मंगोलपुरी निवासी दयाल पोद्दार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात के अलावा लाखों रुपये का पिघला हुआ सोना और 86 हजार रुपये नकदी बरामद की है।
दओदिया इस पूरे रैकेट का सरगना है। यह लोग भीड़-भाड़ वाली बसों में चढ़कर पहले अपना शिकार ढूंढते थे। बाद में उसके पास घेरा बनाकर पीड़िता का ध्यान भटकाया जाता था। इस बीच गिरोह की महिलाएं किसी तेज धारदार वस्तु से बैग काटकर कीमती सामान या कैश चोरी कर लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 5 फरवरी को विकास कुमार नाम ज्वेलर ने कर्तव्य पथ थाने में सोने और चांदी के जेवरात चोरी होने की ऑनलाइन शिकायत दी थी। उसने बताया कि झंडेवालान के पास डीटीसी बस में यात्रा के दौरान किसी ने उसके बैग को काटकर चोरी की। उसके बैग में लाखों रुपये के जेवरात मौजूद थे।
विज्ञापन

छानबीन के बाद 9 फरवरी को केस डीबीजी रोड थाने को ट्रांसफर कर दिया गया। लोकल पुलिस ने मामले की जांच की। सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान हुई। पता चला कि वारदात दो महिलाओं समेत चार लोगों ने अंजाम दिया। 13 फरवरी को टीम को एक महिला का फोटो और उसका मोबाइल नंबर मिला। उसकी सीडीआर लोकेशन की पड़ताल हुई। जांच में उनकी लोकेशन मंगोलपुरी की मिली। बाद में एक-एक कर टीम ने सभी चारों को मंगोलपुरी से दबोच लिया। आरोपियों ने दो कंगन मंगोलपुरी के ज्वेलर दयाल पोद्दार को बेच दिए थे। उसे भी दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर गुजरात लौट जाते थे आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ समय के लिए वह दिल्ली में आते थे। किराये पर कमरा लेकर कई वारदातों को अंजाम देकर यह लोग लौट जाते थे। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इनके गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed