{"_id":"57d5603e4f1c1ba90a31910b","slug":"ganesh-immersion-procession-was-taken-out-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश प्रतिमा विसर्जन की शहर में निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश प्रतिमा विसर्जन की शहर में निकाली गई शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
गणपति विसर्जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...के जयकारों के साथ शहर में सात दिवसीय गणेशोत्सव का समापन रविवार को हो गया। भगवान गणेश की इको फ्रेंडली प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
भक्तों ने गाजे बाजे के साथ शहर में गजानन की शोभायात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। भक्तों ने मार्ग में गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। सुबह के समय भगवान की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
भक्तों ने आरती कर प्रसाद वितरित किया। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा एवं गजाजन के दर्शन के लिए एकत्रित हुए। वैश्य समाज द्वारा बाटा नीलम मार्ग स्थित वैश्य भवन में स्थापित गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। ओमप्रकाश बंसल ने बताया कि कालिंदी कुंज में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान संतोष गुप्ता, सुरेश गर्ग, एसएस जैन, हरगोविंद टाटिया, विकास बंसल, अनंद गुप्ता, दीपक टाटिया, सुरेश अग्रवाल, ललित जिंदल, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व वैश्य भवन में हवन किया गया।
इसी तरह गांधी कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा निकाली गई। उसके बाद गणेश पार्क में खोदे गए आठ फीट के गड्ढे में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।