फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gandhi Nagar Textile Market fire: burnt body of youth found on second floor of building

गांधी नगर कपड़ा मार्केट अग्निकांड: बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मिला युवक का जला शव

Thu, 06 Oct 2022 11:59 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 11:59 AM IST
सार

आज सुबह, फायर सर्विस टीम को इमारत की दूसरी मंजिल में एक जली हुई लाश मिली। एफएसएल टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
Gandhi Nagar Textile Market fire: burnt body of youth found on second floor of building
गांधी नगर के कपड़ा मार्केट में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के गांधी नगर कपड़ा मार्केट में बुधवार आग लग गई थी। उसी इलाके में इमारत की दूसरी मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला है। जानकारी के मुताबित 32 साल का आफताब जय अम्बे कपड़े की दुकान पर पिछले 12 साल से काम कर रहा है। उसने बताया कि शाम करीब 5 बजे दुकान बंद करने के बाद वह 4 अन्य कर्मचारियों के साथ बात करते-करते मेन रोड के पास चला गया। 5 से 7 मिनट के बाद वापस लौटने पर उसने दुकान से धुआं निकलते देखा।

विज्ञापन


धुआं देखकर उसने तुरंत अपने मालिक को फोन किया और पास जाकर महसूस किया कि उसका 19 साल का भाई शहनवाज अंदर फंसा हुआ है।आफताब ने ताले तोड़ने का प्रयास किया और भाई को ऊपर जाने के लिए कहा। हालांकि जब तक आफतााब ताला तोड़ा तब तक आग फैल चुकी थी और उसके भाई का पता नहीं चल पाया था। 
विज्ञापन


आज सुबह, फायर सर्विस टीम को इमारत की दूसरी मंजिल में एक जली हुई लाश मिली। एफएसएल टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया है। दरअसल दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी और किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया था। जय अम्बे कपड़ों की दुकान में आग लगी थी। सिंथेटिक कपड़ों के भंडारण के कारण आग आसपास की अन्य दुकानों में भी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed