{"_id":"64767ee12fdf7cdb4e702a1541f171cb","slug":"game-of-control-room-pass-on-landline-fell-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम का खेल, लैंडलाइन से पास, मोबाइल पर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम का खेल, लैंडलाइन से पास, मोबाइल पर फेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Mar 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रशासनिक अफसरों के आदेश और बीएसएनएल इंजीनियरों का प्रयास यहां फेल हो गया है।
टोल फ्री नंबर को मोबाइल से लगाने पर यह दिल्ली के आपदा प्रबंधन में जाकर मिलता है। लैंडलाइन से मिलाने पर ही कंट्रोल रूम में बात हो सकती हैं।
इससे जहां कंट्रोल रूम को आवश्यक सूचनाएं नहीं मिल रही हैं, वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन आफिस के कर्मचारी भी इससे आजिज आ चुके हैं। सीडीओ ने मंगलवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर इस पर नाराजगी जताई।
प्रशासन की चुनाव व्यवस्था लोगों के लिए सिरदर्द बन गई। रविवार को वोटर आई कार्ड बनवाने के लिए लोग दिनभर बीएलओ का इंतजार करते रहे। दूसरी ओर चुनाव कंट्रोल को सूचना देना भी कम चुनौती भरा नहीं है।
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर 1077 मोबाइल से मिलाने पर दिल्ली के आपदा प्रबंधन आफिस में जाकर उठता है। प्रशासन ने चुनाव कंट्रोल रूम में तीन नंबरों की व्यवस्था की थी। इनमें दो लैंडलाइन हैं और तीसरा टोल फ्री।
लैंडलाइन नंबरों के काम न करने पर सोमवार शाम इनकी जगह नए नंबर चालू किए गए।