{"_id":"5b84cb5a42c79206ed67da2c","slug":"game-fees-will-be-deposited-through-digital-pos-machine-starts-in-noida-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अब खेलों के लिए डिजिटल माध्यम से जमा हो सकेगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अब खेलों के लिए डिजिटल माध्यम से जमा हो सकेगी फीस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नोएडा स्टेडियम में खेलों के गुर सीखने वालों को डिजिटल माध्यम से फीस जमा करने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए स्टेडियम में सोमवार को पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दरअसल, प्राधिकरण के खेल परिषद ने डिजिटल इंडिया की तरफ एक कदम बढ़ाया है। पहले जहां खेल सीखने वालों को नकद राशि जमा करानी पड़ती थी। वहीं उन्हें अब पीओएस से पैसे जमा कराने की सहूलियत मिलेगी। यहां वह प्लास्टिक कार्ड से पैसे जमा करा सकेंगे। इसके अलावा अब घर बैठे ही पैसे जमा कराने की सुविधा देने की भी कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस सिस्टम को ऑनलाइन करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर खेल परिषद का लिंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिसमें ऑनलाइन पैसे जमा करने का विकल्प दिया जाएगा। यही नहीं कुछ निजी ऑपरेटर के साथ भी संयुक्त तौर पर जुड़कर पैसे जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नोएडा स्टेडियम में कई खेलों के गुर सीखाए जाते हैं। इनके लिए अभिभावक काउंटर पर पैसे जमा कराते आ रहे हैं। लेकिन अब पीओएस की स्थापना के बाद उन्हें सहूलियत मिलेगी। यह मशीन इलाहाबाद बैंक द्वारा दी गई है। इसके लिए खेल परिषद का एक खाता इलाहाबाद बैंक में खुलवाया गया है। मशीन से भुगतान के बाद पर्ची भी मिलेगी। यही नहीं दो और मशीनों को लगाने की भी बात की जा रही है।
विज्ञापन