फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gamccha killer arrested in faridabad.

गमछा सीरियल किलर का खुला राज

Sat, 10 Jan 2015 06:00 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
Gamccha killer arrested in faridabad.

फरीदाबाद में तीन माह में पांच लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर रिक्शा चालक को क्राइम ब्रांच बॉर्डर और डीएलएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


नशे का आदी 28 वर्षीय आरोपी लूटने के बाद सवारियों की हत्या कर फरार हो जाता था। आरोपी ने दिल्ली में तीन और फरीदाबाद में पांच हत्याएं करना कुबूल किया है।
विज्ञापन


डीसीपी एनआईटी सुमित कुमार ने बताया कि पिछले तीन माह में एनआईटी और सेंट्रल थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की हत्याएं हुईं। इन सबकी गमछे से गला घोंट कर हत्या की गई थी। इसके पीछे किसी ऑटो चालक गिरोह का होना मानकर पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फतेहाबाद निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक रिक्शा चालक ने गमछे से गला घोंट कर उसे मारने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता जहां से रिक्शे पर सवार हुआ था, वहां पुलिस वाले करीब बीस दिन से सादी वर्दी में सवारी बन खड़े हो रहे थे।

पुलिस वाले पर डाला गमछा और...

Gamccha killer arrested in faridabad.

शुक्रवार तड़के एक रिक्शे पर बैठ कर पुलिस वाला ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन आ रहा था। रास्ते में सूनसान जगह पर चालक पेशाब करने के बहाने रिक्शा छोड़ कर चला गया।

अचानक पीछे से आकर उसने सवारी के गले में गमछे का फंदा डाल दिया। सावधान बैठे पुलिसकर्मी ने खुद को किसी तरह बचाया। इस दौरान पीछे चल रहे पुलिसकर्मियों ने आकर रिक्शा चालक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रिंकू निवासी बदायूं, यूपी बताया।

तीन हत्याओं के आरोप में दिल्ली जेल में बंद रिंकू छह माह पहले बेल पर छूटा था। गांजा, सुल्फा और शराब का आदी रिंकू अंधेरा होने पर रिक्शा लेकर निकलता था।

ओल्ड फरीदाबाद कट, बड़खल चौक और एनएच के पास से सवारियां बैठाकर सूनसान जगहों पर ले जाकर हत्या कर देता था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed