'गजेंद्र मामले की जांच से बौखला गए हैं अरविंद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने एसीबी प्रमुख एमके मीणा की तरफ से बैटिंग शुरू कर दी है। भाजपा महामंत्री व सांसद रमेश बिधुड़ी ने कहा है कि एसीबी के मुखिया मुकेश मीणा के कामकाज के तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं।
मीना पिछड़ी जाति के एक निर्विवादित अधिकारी हैं, जिनके लंबे कार्यकाल में कभी कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं लगे हैं। मीणा ने किसान गजेंद्र की जंतर-मंतर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुई अस्वाभाविक मृत्यु की निष्पक्ष जांच की।
जिसके कारण उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया असुविधाजनक स्थिति में है। बिधुड़ी ने कहा कि ऐसा लगता है कि किसान गजेंद्र की मृत्यु के मामले की जांच की आंच ने सरकार को विचलित कर दिया है।
इसलिए मीणा के खिलाफ है आप सरकार
यही वजह है कि दिल्ली सरकार मीणा के विरुद्ध हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार का अधिकारियों की नियुक्ति का यह कोई अकेला विवाद नहीं है।
बिधूड़ी ने बताया कि सतर्कता विभाग के मैनुअल-1 के सेक्शन-4(1) (बी)(1) में स्पष्ट है कि एंटी करप्शन ब्यूरो का मुखिया ज्वाइंट कमिश्नर स्तर का अधिकारी होगा। उपराज्यपाल की भूमिका को नकारने की कोशिश केजरीवाल जरूर कर रहे है।
लेकिन वे खुद पिछले साल 11 फरवरी को प्रेस वार्ता में कहते सुने गए थे कि हमने उपराज्यपाल नजीब जंग से एसीबी में अतिरिक्त पद बढ़ाने और वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने का अनुरोध किया है।