फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gadkari stucks in traffic jam scolds nhai officials

खुद फंसे गडकरी तो समझ आया दिल्लीवालों का दर्द

Tue, 08 Dec 2015 04:40 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
gadkari stucks in traffic jam scolds nhai officials

दिल्ली की सड़कों पर जाम की समस्या से लाखों दिल्लीवासियों को रोजाना दो-चार होना पड़ता है। खासतौर से एनएच-8 पर जाम में फंसकर लोग घंटों देरी से अपने घर पहुंचते हैं। इससे परेशान होकर न जाने लोगों ने कितनी याचिकाएं डाल रखी हैं लेकिन उनका कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


मगर एक दिन जब केंद्रीय परिवहन मंत्री को खुद इस जाम में करीब दो घंटे तक फंसा रहना पड़ा, तो उनका सारा संयम जवाब दे गया। जाम में फंसने के बाद बौखलाए गडकरी ने अपना गुस्सा सीधा भारतीय राष्ट्रीय हाईवे प्राधीकरण पर उतारा। और अधिकारियों को जबरदस्त फटकार लगाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार रात गडकरी गुड़गांव-महिपालपुर फ्लाईओवर पर ही करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसके बाद तो वो दिल्ली के जाम की समस्या को लेकर पीएम के पास ही पहुंच गए और खबरों के अनुसार पीएम ने भी इस विषय पर चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में मांगा जाम का हल

gadkari stucks in traffic jam scolds nhai officials

बता दें कि भीषण जाम में फंसने के बाद मंगलवार सुबह गडकरी ने संबंधित सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर महिपालपुर रोड को जाम मुक्त करने का प्लान मांग लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के अंदर दिल्ली का 50 प्रतिशत ट्रैफिक खत्म करेंगे व प्रदूषण भी कम करेंगे।

गौरतलब है कि कल दिल्ली में 25000 शादियां थीं जिसकी वजह से पूरी-पूरी राजधानी में जगह-जगह लंबा जाम लगा था। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये जाम केवल कल लगा था ऐसे जाम का दिल्ली को रोजाना सामना करना पड़ता है।

गडकरी के इस रुख के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि आप तो एक दिन फंसे उनका क्या जो रोज इस जाम में फंसकर अपना ‌कीमती समय खराब करते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed