{"_id":"64f663695bdf0ed56f0483b8","slug":"g20-summit-delhi-police-conducted-emergency-rehearsal-on-monday-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: रिहर्सल और राष्ट्रपति के रूट से लगा जाम, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 Summit: रिहर्सल और राष्ट्रपति के रूट से लगा जाम, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
Tue, 05 Sep 2023 04:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:38 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस अधिकारियों कहना है कि सम्मेलन तक किसी न किसी तरह की रिहर्सल हर रोज होती रहेगी। ऐसे में पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि नई दिल्ली इलाके में आने से बचें।
विज्ञापन
G20 Summit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इमरजेंसी रिहर्सल की। रिहर्सल के लिए कई रूट लगे। इसके साथ ही सोमवार को ही राष्ट्रपति का रूट लग गया। इस कारण नई दिल्ली में सुबह से ही जबरदस्त जाम लग गया। लोग जाम से जूझते हुए इधर से उधर भटकते रहे। लोगों को एक से दो किलोमीटर रास्ते तय करने में एक घंटा तक लग गया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों कहना है कि सम्मेलन तक किसी न किसी तरह की रिहर्सल हर रोज होती रहेगी। ऐसे में पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि नई दिल्ली इलाके में आने से बचें।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह ही इमरजेंसी रिहर्सल की गई। अगर सम्मेलन के दौरान किसी विदेशी मेहमान की तबीयत खराब हो जाती है या जख्मी हो जाते हैं तो उन्हें अस्पताल कैसे और कितनी देर में पहुंचाया जा सकता है। पुलिस ने होटल प्रगति मैदान से अस्पतालों के लिए रूट लगाया और उन पर कारकेड चलाया। इसके बाद इन कारकेड को अस्पताल से होटल व प्रगति मैदान पहुंचा गया।
विज्ञापन
रिहर्सल व रूट के चलते नई दिल्ली में ट्रैफिक ठहर सा गया। नई दिल्ली के सभी मार्गों समेत आईटीआई, रिंग रोड, राजघाट, विकास मार्ग, मथुरा रोड, भैरो मार्ग आदि मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। नई दिल्ली में जाकिर हुसैन मार्ग, मथुरा रोड, शेरशाह रोड, फिरोजशाह रोड, जनपथ, रफी मार्ग, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, बाराखंभा, सुनहेरी मस्जिद आदि मार्ग पर सुबह से ही जाम लग गया था।
विज्ञापन