फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   G-20 Food Festival Stalls were crowded even on last day of program

G-20 Food Festival: कार्यक्रम के अंतिम दिन भी रही स्टालों पर भीड़, जुबां को खूब भाये जापान-तुर्किये के व्यंजन

Sun, 12 Feb 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Feb 2023 11:16 PM IST
सार

फेस्टिवल के समापन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी पहुंची और उन्होंने सभी स्टालों का मुआयना किया। उन्होंने कुछ स्टालों पर व्यंजनों का स्वाद भी चखा।

विज्ञापन
G-20 Food Festival Stalls were crowded even on last day of program
व्यंजनों का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनडीएमसी की पहल पर तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए दो दिवसीय जी-20 फूड फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। यहां रविवार को बड़ी संख्या में दिल्लीवासी देशी-विदेशी व्यंजनों का स्वाद चखने पहुंचे। पूरा परिसर पूरे दिन खचाखच भरा रहा। सबसे अधिक भीड़ जापान, तुर्किये व बिहार के स्टाल पर रही। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी कई लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।

विज्ञापन


फेस्टिवल में रविवार को चीन, तुर्किये, जापान और मैक्सिको के अलावा भारत के गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, बिहार, पंजाब, कश्मीर, यूपी, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मिजोरम व मेघालय राज्यों के अलावा अन्य स्टालों पर भीड़ रही, लेकिन जापान, तुर्किये व बिहार के स्टाल पर लोगों की कतार लगी हुई थी।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी पहुंची और उन्होंने सभी स्टालों का मुआयना किया। उन्होंने कुछ स्टालों पर व्यंजनों का स्वाद भी चखा। फेस्टिवल में ताज पैलेस, ताज एंबेसडर, ली मेरिडियन, आईटीसी मौर्य, द पार्क, द क्लैरिजेज, द ललित, सिटी पार्क, फूड फिएस्टा और मंच फिट मिलेट्स फूड भी अपने खास फूड आइटम के साथ स्टाल लगाए। जी-20 देशों और अतिथि देशों के कलाकारों ने कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed