{"_id":"1c5c0e99722c7b10b7feb1304866f881","slug":"futures-of-players-is-in-danger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में पड़ा सैकड़ों खिलाड़ियों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में पड़ा सैकड़ों खिलाड़ियों का भविष्य
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 03 Oct 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब छह माह से नोएडा स्टेडियम में पांच प्रमुख खेल कोच के पद खाली पड़े हैं। जबकि इच्छुक प्रशिक्षकों ने नोएडा प्राधिकरण में इसके लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, जिम, योगा सहित कुल पांच ऐसे प्रशिक्षक स्टेडियम में नहीं हैं। इसके कारण युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।
कोच तय करने की प्रक्रिया को विभाग लगातार टाल रहा है। जिससे स्टेडियम में अभ्यास करने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों का भविष्य अधर में है। न तो खिलाड़ी बाहर प्रतियोगिताओं में भाग ले पा रहे हैं और न ही अभ्यास कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, करोड़ों रुपये की लागत से तैयार खेल उपकरण रखरखाव के अभाव में खराब हो रहे हैं। फुटबॉल मैदान जहां उबड़-खाबड़ हो गया है, वहीं वॉलीबॉल मैदान पर क्रिकेट खेली जाती है।
विज्ञापन